mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

पूर्व कांग्रेस सीएम कमलनाथ भूले मर्यादा, बीजेपी की दलित महिला मंत्री को कहा “क्या आइटम है”।

पूर्व सीएम कमलनाथ भूले मर्यादा : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में उपचुनाव का जोर चल रहा है। मध्य प्रदेश में हो रहे उपचुनाव पर सभी की नजर है, लेकिन इस बीच कॉन्ग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी की महिला प्रत्याशी इमरती देवी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘आइटम’ कह डाला।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने आमसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी एवं कैबिनेट मंत्री श्रीमती इमरती देवी के बारे में कहा, “आप तो उसे मुझसे ज्यादा पहचानते हैं, आपको मुझे पहले ही सावधान कर देना चाहिए था, ये क्या आइटम है।” (इतना कहने के बाद श्री कमलनाथ ने जनता की तरफ देखा, खिलखिला कर हँसे, फिर दोहराया ये क्या आइटम है, और मुस्कुराए, उनके समर्थकों ने तालियाँ बजाई और ठहाके लगाए।)

इसके बाद बीजेपी ने आड़े हाथों ले और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “कमलनाथ जी! इमरती देवी उस गरीब किसान की बेटी का नाम है, जिसने गाँव में मजदूरी करने से शुरुआत की और आज जनसेवक के रूप में राष्ट्रनिर्माण में सहयोग दे रही हैं। कॉन्ग्रेस ने मुझे ‘भूखा-नंगा’ कहा और एक महिला के लिए आपने ‘आइटम’ जैसे शब्द का उपयोग कर अपनी सामंतवादी सोच फिर उजागर कर दी।” अपने एक और ट्वीट में शिवराज सिंह ने कहा, “खुद को ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ बताने वाले ऐसी ‘अमर्यादित भाषा’ का प्रयोग कर रहे हैं? नवरात्रि के पावन पर्व पर देश नारी की उपासना कर रहा है, ऐसे में आपके बयान से आपकी ओछी मानसिकता झलकती है। बेहतर होगा कि आप अपने शब्द वापिस लें और इमरती देवी सहित प्रदेश की हर बेटी से माफी माँगें।”

रिपोर्ट – प्रणव उपाध्याय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *