mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर, योगी पर कसा तंज।

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने लड़ते हुए “वृषभराज” का वीडियो ट्वीट कर प्रदेश भाजपा सरकार
को आड़े हाथों लेते हुए निशाना साधा।
समाजवादी पार्टी के नेता ने ट्वीट किया कि गोरखपुर में अपना रंग दिखा रही है कुसंगति अब तो चौपायों ने भी अपना ली ठोंको नीति! सांड़ के आतंक से उप्र के शहरों-गांवों में निरंतर दुर्घटनाएं-दिक़्क़तें हो रही हैं और व्यापारियों व ग्रामीणों का नुकसान हो रहा है। जनता को अपने हाल पर छोड़कर भाजपा सरकार गायब है। बताते चलें कि इससे पहले अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति के बीच योगी सरकार पर निशाना साधा था।
उन्होंने कहा था कि बाढ़ में फंसे लोग जान माल बचाने की गुहार लगा रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी आयोजनों और उत्सवों में ब्यस्त है। गोरखपुर में बाढ़ की स्थिति पर चिंता जताते हुए अखिलेश यादव ने कहा , कि गोरखपुर में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। 6 नदियों उफान पर है लेकिन सरकार की तरफ से किसी भी प्रकार की कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सभी दलों की तरफ से आरोप- प्रत्यारोप का दौर जारी है।


अखिलेश यादव ने कहा था कि गोरखपुर में भरवलिया-बसावनपुर रिंग बांध टूट चुका है। गोरखपुर से वाराणसी और सनौली को जाने वाली रास्ते पूरी तरह से बंद हो चुके हैं। यहां तक कि आमी नदी का पानी इंडियन ऑयल के प्लांट में घुस चुका है लेकिन प्रदेश में राहत कार्य नहीं चल रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने की कोई व्यवस्था सुचारु नहीं है।
अखिलेश यादव ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में सब कुछ भगवान भरोसे है। जिस तरह से कोरोना काल में भाजपा नेताओं ने कोई सुध नहीं ले रही थी, उसी तरफ अब दूसरी बीमारियों के प्रकोप के बीच दूसरे कामों में व्यस्त है। सपा प्रमुख ने कहा था कि बीजेपी सरकार संवेदनशून्य हो चुकी है, वह जनता को चुनावी झांसे में फंसाने की योजना बना रही है। लेकिन जनता ने तय कर लिया है कि इस बार सपा को ही वोट देंगे।

रिपोर्ट – आर डी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *