mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

प्रतापगढ़: बेखौफ दबंगों ने ग्राम पंचायत मंत्री पर बोला हमला,पुलिस ने नही दर्ज की एफ0आई0आर0

प्रतापगढ़। कुंडा तहसील के अंतर्गत विकासखंड काला काकर सहजनी गांव में  जांच करने पहुंचे  ग्राम पंचायत मंत्री पर दबंगों ने बोला हमला, मामला काला काकर विकासखंड के सहजनी गांव का है,कुछ लोगों द्वारा सहजनी गांव के विकास कार्यों की शिकायत किया गया था उस शिकायत को संज्ञान में लेते हुए ब्लॉक के वी डी ओ ने एक जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया  था जिसमें सेक्रेटरी नागेंद्र कुमार सरोज भी नामित हुए थे, जो सहजनी गांव के विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे वहां पर पूर्व योजनाबद्ध तरीके से मौजूद दबंगों ने सेक्रेटरी नागेंद्र कुमार से अभद्रता गाली गलौज मारपीट करने लगे गांव के कुछ लोगों के इकट्ठा होने पर बीच-बचाव किया गया जिससे वहां पर पहुंची कमेटी के लोगों की जान बच सकी।

सेक्रेटरी नागेंद्र कुमार  एस ओ मानिकपुर को कॉल किया लेकिन उनका नंबर बंद था उसके बाद 112 नंबर पर कॉल किया लेकिन कोई भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई, जिससे अपनी जान बचा कर सेक्रेटरी और उसके अन्य साथी ब्लॉक मे अपने अधिकारी वी डी ओ के पास पहुंचे जिनसे अपनी सारी बातों को बताया वी0 डी0 ओ0 ने कवरिंग लेटर बनाकर मारपीट करने वाले दबंग संतोष सिंह और उनके अन्य साथियों के ऊपर मुकदमा पंजीकृत करने के लिए एस ओ मानिकपुर को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन दबंगों की पकड़ एवम रसूख के चलते उनके खिलाफ एस ओ मानिकपुर द्वारा मुकदमा भी नही लिखा जा रहा। एक सरकारी कर्मचारी के साथ हुए अभद्रता का मुकदमा आज तक पंजीकृत नहीं हुआ।

सहजनी  गांव के ग्राम पंचायत मंत्री नागेंद्र कुमार सरोज गांव में हुए कार्यों की जांच करने पहुंचे थे संतोष सिंह और उनके साथी  हाथापाई की और मारा पीटा, पंचायत मंत्री ने घटना की तहरीर मानिकपुर पुलिस को दी, लेकिन 2 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक हमलावरों के खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज किया।

प्रतापगढ़ से राजेन्द्र मिश्रा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *