mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

प्रयागराज: अपना दल ने भरी हुंकार, पंचायत चुनाव के हर पद लड़ेंगे चुनाव।

प्रयागराज : यूपी पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा की सहयोगी अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि अपना दल एस प्रदेश भर में सभी पदों पर पंचायत चुनाव लड़ेगा। इसके लिए पार्टी बूथ स्तर पर तैयारियों में जुटी हुई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से पंचायत चुनाव के लिए अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत चुनाव लड़ने से केंद्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन पर उनकी पार्टी का कोई भी असर नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए यह चुनाव रिहर्सल है। इसकी तैयारियों में अपना दल एस पहले से जुटी हुई है।वह सभी जनपदों में जा रही हैं और पार्टी पदाधिकारियों से पंचायत चुनाव के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा कर रही हैं। इस दौरान उन्होनें भारतीय न्यायिक सेवा के गठन की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि संविधान में भारतीय न्यायिक सेवा के गठन का प्रावधान है, न्यायिक सेवा गठन होने से वंचित वर्ग के लोगों को न्यायिक सिस्टम में शामिल होने का मौका मिलेगा।

बता दें कि अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल प्रयागराज में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने पहुंची थी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें चांदी का मुकुट और तलवार भेंट की, साथ ही 51 किलो की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जमुना प्रसाद सरोज सहित तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मनीष वर्मा, प्रयागराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *