mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

प्रयागराज: एक ही परिवार के चार लोगो की हत्या से सनसनी।

संगम नगरी प्रयागराज के फाफामऊ इलाके में एक ही परिवार के चार व्यक्तियों की धारदार हथियार से हमला कर नृशंस हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात बीती रत की बताई जा रही है।जमीनी रंजिश में गांव के ही कुछ व्यक्तियों पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस संदिग्ध हत्यारोपियो को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। मृतको के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी ने कहा घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से छानबीन की जा रही है।

मामला प्रयागराज के फाफामऊ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गोहरी मोहनगंज गांव का है। बीती रत फूलचंद (50) पत्नी मीनू देवी (45) और 17 वर्षीय बेटे व 13 वर्षीय बेटी के साथ घर में सो गए थे। सुबह देर तक घर का दरवाजा नहीं खुलने पर स्थानीय लोगों ने बुलाने का प्रयास किया। बावजूद इसके घर से कोई आवाज नहीं आने पर ग्रामीणों के जरिए पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के आने पर घर के अंदर जाने पर पति पत्नी और बेटी का एक जगह पर रक्तरंजित शव पाया गया। जबकि 13 वर्षीय बेटे का शव घर के दूसरे हिस्से में पाया गया। मौके पर धारदार हथियार भी पाया गया है। पुलिस ने धारदार हथियार को कब्जे में ले लिया है। साथ ही फोरेंसिक समेत पुलिस की सभी टीमें जांच पड़ताल में जुट गई हैं। 

पुलिस को शुरुआती जानकारी मिली है की जमीन के पुराने विवाद में ही घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक परिवार का गांव के ही कुछ व्यक्तियों से जमीनी विवाद चल रहा था, मृतक परिवार ने पहले भी दो मुकदमें दर्ज कराए थे। आरोप है की उस मुकदमें में अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई थी, मृतको के परिजनों ने स्थानीय पुलिस पर भी लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।

मौके पर पहुंचे एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने कहा की सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथमदृष्टया पुराने विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के सभी पहलुओं कि बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। एसएसपी ने दावा किया है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

रिपोर्ट – मनीष वर्मा, प्रयागराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *