mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: गरीब कल्याण मेला का हुआ आयोजन।

बाराबंकी। जनपद में सभी विकास खंडों में आयोजित होने वाले गरीब कल्याण मेला का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उक्त के क्रम में जनपद बाराबंकी के विकासखंड बंकी सभागार में सांसद उपेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में गरीब कल्याण मेला का आयोजन किया गया। सांसद ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

कार्यक्रम के दौरान परिसर में विभिन्न विभागों जैसे जन आरोग्य मेला, स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, कोविड टीकाकरण, कृषि उपकरण/टूल्स किट का वितरण, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण वितरण, प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र, मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र, स्वच्छ भारत मिशन के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र, शौचालय के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र, उज्जवला 2.0 के अन्तर्गत निशुल्क गैस कनेक्शन, पात्र परिवारों को राशन कार्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूह, धात्री महिलाओं के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषाहार वितरण आदि के स्टॉल लगाए गए, जिसमें सांसद द्वारा सभी स्टाॅलों का अवलोकन किया गया।

गरीब कल्याण दिवस के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा किसान कल्याण मिशन के अन्तर्गत सांसद द्वारा कस्टम हायरिंग सेंटर एवं इनसीटू मैनेजमेंट योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायत को ट्रैक्टर की चाभी एवं मिनी किट का वितरण किया गया। इस दौरान अन्त्योदय कार्डधारक, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राशन कार्ड वितरण तथा 05 आवासों का स्वीकृति पत्र, 10 जाॅब कार्ड, 05 पात्र को मिनी किट, व्यक्तिगत शौचालय हेतु 11 लाभार्थियों को चेक वितरित किया गया। सांसद द्वारा राशन की थैलियों का वितरण तथा अन्नप्राशन का कार्यक्रम भी सम्पन्न किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सांसद ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हर गरीब तक योजनाओं का लाभ पहुॅचे। कोई भी पात्र लाभार्थी चल रही योजनाओं से वंचित न रहे, इसके लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों का सहयोग बराबर प्राप्त होता रहता है। यदि कोई पात्र लाभार्थी योजनाओं से वंचित रह जाता है, सूची में नाम है तो परेशान होने के जरूरत नहीं है। सम्बन्धित विभाग से सम्पर्क कर अवगत कराने पर पात्र लाभार्थी को योजनाओं का लाभ अवश्य मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह, खण्ड विकास अधिकारी बंकी, अपर जिला सूचना अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट-सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *