mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: चुनावी प्रतिज्ञाओं की घोषणा कर प्रियंका ने प्रतिज्ञा यात्रा का किया आगाज।

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज विकास खण्ड हरख के मेहंदीपुर चौराहे पर पार्टी का झंडा दिखाकर प्रतिज्ञा यात्रा रवाना करने के पूर्व कांग्रेस पार्टी के मंच से सात प्रतिज्ञाएं की। मेहंदीपुर चौराहे पर प्रतिज्ञा यात्रा रवाना करने के पूर्व प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने नानमऊ तथा तमरसेपुर गांव में पहुंचकर खेत में धान काट रही महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुई और तमरसेपुर की प्रधान संगीता के तथा अन्य महिलाओं के साथ बेसन की रोटी, चटनी तथा गुड़ का भोजन किया। प्रतिज्ञा यात्रा में भागीदारी निभाने आये कांग्रेसजन, आवाम तथा हजारों महिलाओं का पूर्व सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया ने आभार व्यक्त करके हरख ग्राम के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रामचन्दर वर्मा के विधवा रमाकान्ती देवी को शॉल भेंटकर स्वागत किया।

कांग्रेस पार्टी की सात चुनावी प्रतिज्ञाओं की मंच से घोषणा करने के पश्चात् हजारों हजार जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 2022 के विधानसभाओं की चुनावों में महिलाओं को 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी देने के लिये वचनबद्ध हैं, हम इण्टर पास छात्राओं को स्मार्टफोन वोट के लिये नहीं उन्हें अपनी सुरक्षा के लिये और स्कूटी उन्हें उनकी मंजिल पर आसानी से समय पर पहुंचने के लिये देने की प्रतिज्ञा कर रहे हैं। आगामी विधानसभा के चुनाव में हम अपने वादों को प्रतिज्ञा का नाम दे रहे हैं, हम उत्तर प्रदेश की जनता को वचन दे रहे हैं कि हम जो कहेंगे वह सरकार बनने पर करके दिखायेंगे। कांग्रेस पार्टी ने इस देश के किसानों का 72 हजार करोड़ का कर्जा माफ किया था, प्रदेश में सरकार बनने पर हम प्रदेश के किसानों का सारा कर्जा माफ करेंगे, भाजपा की मोदी तथा योगी की सरकार किसान विरोधी हैं, इनकी सरकार में किसान परेशान हैं इनके मंत्रिमण्डल के सदस्य गृह राज्यमंत्री के बेटे सत्ता के मद में चूर होकर किसानों को गाड़ी से रौंदकर मार डाल रहे हैं और पुलिस जिसने किसानों को कुचला उसकी गिरफ्तारी में कितना समय लगाया, असली अपराधी मंत्री आज भी केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में हैं तो किसानों को कैंसे न्याय मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का बहुत उत्पीड़न हुआ हैं हम एक सप्ताह में महिलाओं के लिये अलग घोषणा पत्र बनायेंगे जिसमें सिर्फ महिलाओं के सशक्तीकरण की बात होंगी, किसान के घर में खुशहाली आयें इसके लिये हम छत्तीसगढ़ की तर्ज पर सरकार बनने पर धान तथा गेहूं की खरीद 2500 रूपये तथा गन्ना की खरीद 400 रूपये में करेंगे, सरकार आने पर कांग्रेस पार्टी संविदा कर्मियों का नियमतीकरण करेंगी, 20 लाख रोजगारों को सरकारी रोजगार देगी। हमारी प्रतिज्ञाऐं उत्तर प्रदेश की आवाम को न सिर्फ राहत देने का काम करेंगी बल्कि इनसे प्रदेश के मजबूत भविष्य का रास्ता निकलेगा।

प्रतिज्ञा यात्रा कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू विधायक ने किया तथा प्रचार समिति के चेयरमैन पूर्व सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया, नेता कांग्रेस विधानमंडल दल श्रीमती अराधना मिश्रा मोना, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ.निर्मल खत्री, पूर्व सांसद व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, राष्ट्रीय प्रभारी सचिव राजेश तिवारी, प्रभारी महासचिव सुशील पासी, प्रभारी सचिव राहुल त्रिपाठी, पूर्व सांसद राकेश सचान, आनन्द प्रकाश गौतम, पूर्व विधायक सरवर अली खां, श्रीमती राजलक्ष्मी वर्मा, श्याम किशोर शुक्ला, जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया तथा पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन, राजेन्द्र वर्मा, फवाद किदवई, अमरनाथ मिश्रा, सरजू शर्मा, के.सी.श्रीवास्तव, शबनम वारिस, अरशद इकबाल, आदर्श पटेल, रामानुज यादव, श्रीमती गौरी यादव, रामहरख रावत, अजय रावत, कमल भल्ला, राज परीक्षित सिंह, जमील अहमद, अखिलेश वर्मा, इन्द्रजीत सिंह रावत, जंग बहादुर पटेल, जलालुद्दीन गुडडू, अजीत वर्मा, पुत्तूलाल वर्मा, महेन्द्रपाल वर्मा, कपिल देव वर्मा, सुहेल अहमद, सिकन्दर रिजवी, जियाउर्रहमान, वीरेन्द्र यादव, प्रताप वर्मा, सत्यप्रकाश वर्मा, मोनू सिंह, हरिताश यादव, भुलान सिंह, संतोष चौरसिया, सोनम वैश्य, शिवानी सिंह, सना मुही, संजीव मिश्रा, रामहरख रावत, विजयपाल गौतम, रोहित यादव, विवेक वर्मा, रेखा वर्मा, रिंकी रावत, ममता चौहान, काशीराम गौतम, मोनू गौतम, राममनोरथ यादव, गीता यादव, रामू यादव, गुड्डू गौतम, मो. सलीम, सोनू रावत, केशवराम वर्मा, इनाम वारिस, राहुल रावत, मुनेश्वर गौतम आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

रिपोर्ट-सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *