mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व0 पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि सादगी से मनाई गई।

बाराबंकी। आधुनिक भारत के शिल्पकार, देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व0 पंडित जवाहर लाल नेहरू भारतीय राजनीति का वो चमकता हुआ सितारा थे जिसके इर्द गीर्द राजनीति का सिलसिला घूमता है। उन्होंने देश की मजबूत नींव का निर्माण किया, साथ ही शांति एवं संगठन के लिये गुटनिरपेक्ष आन्दोलन की रचना की तथा कोरियाई युद्ध, स्वेज नहर विवाद सुलझाने और कांगो समझौते में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। देश की आजादी तथा देश की तरक्की के लिये लोकतांत्रिक व्यवस्था बनाने के लिये उन्हें हमेशा याद किया जायेगा। आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर हम कांग्रेस परिवार के साथ मजबूत राष्ट्र की नींव रखने वाले देश के प्रथम प्रधानमंत्री के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके उनके दिखाये गये मार्ग पर चलने का संकल्प लेते है।

उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्यजोन के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व0 जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर अपने ओबरी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में स्व0 जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात व्यक्त किये। पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन तथा नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला विशेषरूप से मौजूद थे।

कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो0 मोहसिन ने नेहरू जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात् कहा कि पं0 नेहरू आधुनिक भारत के पक्षधर थे इसलिये उन्होने अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में आधुनिक भारत की मजबूत नींव का निर्माण किया साथ ही उन्होंने सम्पति के मामले में विधवाओं की पुरूषों के बराबर हक दिलाने सहित अनेकों ऐसे काम देश हित मे किये जिसके लिये उन्हे हमेशा याद किया जायेगा। पश्चिम बर्लिन, आस्ट्रिया और लाओस जैसे विस्फोटक मुद््दो के समाधान तथा समझौते में तथा युद्ध में महत्वपूर्ण योगदान के लिये उन्हें 1955 में देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। पं0 जवाहर लाल नेहरू जिन्हें देश की आवाम चाचा नेहरू कहकर पुकारती थी। एक अच्छे राजनेता और प्रभावशाली वक्ता ही नहीं, अच्छे लेखक भी थे उनकी लिखी किताबें आज भी पढने के लिये लोग उत्साहित रहते है। उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर हम कांग्रेस परिवार के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित करते है।

देश के प्रथम प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व0 जवाहर लाल नेहरू के पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में मुख्यरूप से नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, प्रवक्ता सरजू शर्मा, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष इरफान कुरैशी, विजयपाल गौतम, महेन्द्र पाल वर्मा, राजेन्द्र सोनी, दानिश खान, अरशद अहमद, विक्रान्त सैनी, शैलेन्द्र चोपड़ा, फैय्याज सिद्दीकी, सौरभ वर्मा, सईदयार खान, संदीप वर्मा, आसिफ अली प्रदीप यादव, मो0 वैश सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

रिपोर्ट–सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *