mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम का छापा, अपमिश्रित शराब सहित एक गिरफ्तार।

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद के आदेशानुसार जनपद के समस्त थानों द्वारा अवैध मद्य निष्कर्षण एवं अवैध शराब परिवहन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

उक्त के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ0 अवधेश सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी फतेहपुर योगेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में आज प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदपुर खाला के नेतृत्व में थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कस्बा सूरतगंज से अभियुक्त धीरेन्द्र जायसवाल पुत्र राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल निवासी ग्राम इण्टर कालेज थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 92.2 लीटर अपमिश्रित शराब व अन्य सामग्री तथा अवैध रुप से अर्जित धनराशि 53311/-रुपये नकद बरामद हुए। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मोहम्मदपुर खाला पर मु0अ0सं0 389/21 धारा 420/467/468/471/272 भादवि व 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदपुर खाला वीरेन्द्र बहादुर सिंह, उ0नि0 धर्मेन्द्र नाथ मिश्र, का0 सुभाषचन्द्र सरोज थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी व आबकारी टीम शामिल रही।

रिपोर्ट-शोभित मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *