mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: प्रेरणा ज्ञानोत्सव का हुआ आयोजन

हैदरगढ़ बाराबंकी। ब्लॉक संसाधन केंद्र हैदरगढ़ में मिशन प्रेरणा के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय ज्ञानोत्सव कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी नवाब वर्मा के द्वारा के किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  विधायक बैजनाथ रावत, खंड विकास अधिकारी हरिबंश प्रसाद, सीडीपीओ हसन जहीर जैदी, प्रथम संस्था के अरविंद दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक जी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैदरगढ़ की बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में शासन की मंशा अनुसार प्रेरणा ज्ञानोत्सव द्वारा विद्यालय के बच्चों को लर्निंग आउटकम को प्रेरणा लक्ष्य के अनुरूप प्राप्त किए जाने पर चर्चा की गई।खंड विकास अधिकारी ने चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चा अपने आप में अद्वितीय है। सभी बच्चों की क्षमताओं में अंतर होता है। हमें कभी बच्चों की योग्यताओं की तुलना नहीं करना चाहिए। प्रत्येक बच्चा अपनी क्षमता के अनुसार शिक्षा ग्रहण करता है। हमें कभी नकारात्मक बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। खंड शिक्षा अधिकारी नवाब वर्मा ने कहा की पूरे प्रदेश में एक साथ यह कार्यक्रम संचालित हो रहा है कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य कोविड-19 के दौरान बंद विद्यालय के खुलने के बाद सीखने की प्रक्रिया में उत्पन्न रुकावट को दूर करना है।

मिशन प्रेरणा के घटकों तथा प्रेरणा ज्ञानोत्सव पर भी चर्चा की गई। एआरपी सत्यधर द्विवेदी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन प्रेरणा के द्वारा विद्यालयों की तस्वीर बदल रही है योगी सरकार एक करोड़ अस्सी लाख बच्चों को शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। मिशन प्रेरणा एक टीम वर्क है जिसके द्वारा प्रेरणा लक्ष्यों को प्राप्त करना है।

मिशन प्रेरणा एक परिचय के अंतर्गत बृजेंद्र प्रताप सिंह द्वारा सभी अध्यापकों को बताया गया कायाकल्प के अंतर्गत 14 पैरामीटर से विद्यालय को संतृप्त कराया गया।14 पैरामीटर पर  विद्यालय को संतृप्त करने वाले सर्वश्रेष्ठ अध्यापक अवधेश कुमार यादव पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहरामपुर तथा प्राथमिक विद्यालय खरसतिया के अध्यापक सत्यनाम वर्मा को विधायक बैजनाथ रावत एवं खंड विकास अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। लिंग संवेदीकरण पर विस्तृत चर्चा श्रीमती गुलशन जफर सहायक अध्यापक द्वारा किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा मानव संपदा पर विस्तृत चर्चा की गई सभी अध्यापकों को मानव संपदा के महत्व को समझाया गया कि किस प्रकार सभी लोग अपने डॉक्यूमेंट को मानव संपदा पर अपलोड कर सकते हैं। सैलरी स्लिप को भी अपने मानव संपदा से प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षक संकुल ललित प्रकाश शुक्ल द्वारा एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तक पर आधारित प्रशिक्षण पर चर्चा की गई तथा एनसीईआरटी पुस्तकों की उपयोगिता को समझाया गया। माननीय विधायक जी द्वारा मिशन प्रेरणा  के अंतर्गत कर्मयोगी 21अध्यापकों तथा 25 बालक बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विधायक ने सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई तथा सभी अभिभावकों एवं उपस्थित अध्यापकों को शपथ ग्रहण कराया। प्राथमिक विद्यालय रनापुर के बच्चों द्वारा प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया गया। पूर्व माध्यमिक कल्याणपुर के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी  द्वारा प्रेरणा ज्ञान उत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी अभिभावक अध्यापक एवं बालक बालिकाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा कार्यक्रम में विशेष सहयोग करने वाली समस्त सहयोगियों की प्रशंसा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आलोक तिवारी, आशा देवी गुप्ता, डॉ अश्वनी शुक्ल, महेंद्र प्रताप सिंह, रुद्रकांत बाजपेई, जिला संगठन मंत्री ‘यूटा’ दीपक मिश्रा, धर्मेन्द्र मिश्र, मदन मोहन वर्मा, अभय प्रताप सिंह, मोहित सिंह, बृजेन्द्र मिश्र, देवेन्द्र कुमार, शैलेन्द्र सिंह, विमला सिंह, सावना मिश्रा, योगेन्द्र मिश्र, देवी शंकर पांडे, पंकज सिंह सहित सैकडों अध्यापक व अभिभावक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- नितेश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *