mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: विकासखंड हरख के ग्राम करौंदी कला में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक हुई।

बाराबंकी।कांग्रेस पार्टी का मजबूत संगठन ही भाजपा सरकार के झूठ का पर्दाफाश करेगा। मोदी योगी के झूठ पर भरोसा करके आज देश का किसान प्रदेश का नौजवान खून के आंसू पीने को मजबूर है। लेकिन सत्ता के अहंकार में डूबी भाजपा सरकार में बैठे प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री को देश के अन्नदाता तथा नौजवान की बेबसी, पीड़ा का एहसास तक नहीं है। कांग्रेस पार्टी ऊर्जावान संगठन की बदौलत भाजपा की आंकड़ों की बाजीगरी और इनके झूठ की पोटली को जनता के सामने खोलकर 2022 में इनकी विदाई सुनिश्चित करेगी।

उक्त उद््गार अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिव सचिन नाईक ने आज विकास खण्ड हरख के ग्राम करौन्दीकला में संगठन सृृजन अभियान की बैठक में कांग्रेसजनों में नयी ऊर्जा का संचार करते हुये कहा। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष मो0 मोहसिन तथा संचालन जैदपुर विधानसभा प्रभारी महासचिव के0सी0 श्रीवास्तव ने किया।

प्रदेश के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव सचिन नाईक ने कहा कि भाजपा झूठ की सीढ़ी पर चढ़कर सत्तासीन हुयी है।इनका एक भी चुनावी वादा आज तक पूरा नहीं हुआ है चाहे व काले धन की वापसी का हो, या हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रूपये पहुंचाने का हो और चाहे वह 2 करोड़ नौकरी, किसानों की आय दोगुनी करने का हो,भाजपा सरकार ने आवाम को सिर्फ मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखाने का काम किया है और आज एक बार फिर किसानों के हित की झूठी बात करके तानाशाही तरीके से किसानों की तबाही के तीन काले कानून को लागू करके किसानों को अपना घर खेत छोड़कर आन्दोलन करने तथा अपनी जान गवाने पर मजबूर कर दिया है।

राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि इस देश का अन्नदाता यह बात समझ चुका है कि इन काले कानूनों के सहारे कारपोरेट बाजार पर अपना नियंत्रण करके देश के नये मालिक बनेंगे और हमारा लोकतंत्र और देश की 130 करोड़ जनता उनकी गुलाम बनकर रह जायेगी। भाजपा सरकार की इस घिनौनी साजिश से प्रदेश की आवाम किसान, नौजवान को इनकी गंदी मानसिकता से परिचित कराना है और यह तभी सम्भव होगा जब हमारा संगठन बूथ स्तर तक एक मजबूत संगठन हो जिसमें हर मोर्चे पर ऊर्जावान कार्यकर्ता जो विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़कर कांग्रेस पार्टी के तिरंगे को लहराने का हौसला रखते हो ऐसे संगठन का हमे सृृजन करना है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो0 मोहसिन तथा संगठन सृृजन अभियान के जनपदीय कोर्डिनेटर करम राज यादव एवं विकास खण्ड हरख के कांग्रेस अध्यक्ष पुत्तू लाल वर्मा ने राष्ट्रीय सचिव सचिन नाईक का स्वागत करके जनपदीय संगठन सृृजन अभियान कार्यक्रम की विस्तृृत जानकारी दी।

बैठक मे मुख्यरूप से सुरेश चन्द्र वर्मा, गौरी यादव, जयंत गौतम, अजीत वर्मा, रामू यादव, मो0 आरिफ तथा संजीव मिश्रा आदि ने सम्बोधित किया।

रिपोर्ट -सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *