mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी:पशु तस्कर और पुलिस में हुई मुठभेड़! पशु तस्कर को किया गिरफ्तार।

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण रखने के लिए सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में दिनांक 12.02.2021 की रात्रि थाना जहांगीराबाद क्षेत्रान्तर्गत अनखा जंगल के पास अपराधियों के मौजूद होने के सूचना पर थाना जहांगीराबाद पुलिस व सर्विलांस टीम अनखा जंगल की तरफ जा रहे थे कि सामने से एक दो पहिया वाहन पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिये जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिसमें आरक्षी दिनेश यादव घायल हो गये ।

पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग की गयी तो अभियुक्त मेराज अहमद पुत्र रफी अहमद उर्फ कैचा निवासी मो0 कजियाना कस्बा व थाना सतरिख जनपद बाराबंकी के पैर में गोली लगी, अभियुक्त का एक साथी जंगल की तरफ भागने में सफल रहा । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर , एक अदद खोखा कारतूस, एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, एक अदद मोटरसाइकिल पर एक बोरी में एक अदद बाँका व एक अदद छूरा लोहे का व एक लकड़ी का ठीहा बरामद हुआ । घायल अभियुक्त व आरक्षी उपरोक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल बाराबंकी भेजा गया । अभियुक्त मेराज अहमद उपरोक्त थाना जहांगीबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 29/21 धारा 3/5/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधि0 में वांछित अपराधी है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जहांगीराबाद पर मु0अ0सं0 30/2021 धारा 307 भादवि व मु0अ0सं0 31/2021 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया है ।

पूछताँछ में मेराज अहमद में बताया कि दो दिन पूर्व 10/11 फरवरी की रात में हम लोग ग्राम टेरा के नजरुदीन डाला वाले के साथ मिलकर सद्दीपुर से सिहाली जाने वाली रोड के किनारे गोवंश काटे थे जिसको नजरुदीन की मैक्सिकों लोडर गाड़ी में लादकर ले जाते समय पुलिस ने पकड़ लिया था । हम लोग भाग गये थे किन्तु नजरुद्दीन गाड़ी व माँस के साथ पकड़ लिया गया था । उल्लेखनीय है अभियुक्त मेराज थाना जहांगीराबाद के मु0अ0सं0 29/21 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम में वांछित अपराधी है तथा थाना सतरिख का हिस्ट्रीशीटर (HS-54A)है।

अभियुक्त मेराज गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर और एनडीपीएस से संबंधित 5 मुकदमों का वांछित अभियुक्त है।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दर्शन यादव थाना जहांगीराबाद, उ0नि0 मुन्ना कुमार व उ0नि0 सन्दीप दुबे सर्विलांस टीम जनपद बाराबंकी, उ0नि0 सुग्रीव यादव थाना जहांगीराबाद, का0 मनीष यादव ,का0 गौरव कुमार यादव, का0 शैलेश चौधरी, सर्विलांस टीम जनपद बाराबंकी, हे0का0 शैलेन्द्र यादव, का0 मनोज कुमार व  का0 दिनेश कुमार यादव, का0 जितेन्द्र राय ,का0 रवीन्द्र यादव थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी शामिल रहे।

रिपोर्ट-सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *