mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी। चाइनीज़ कंपनियों को एक नीति के तहत भारत मे व्यापार करना पड़ेगा – मनीष निगम

बाराबंकी :आल इंडिया मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन (AIMRA) द्वारा चाइनीज़ मोबाइल कंपनियों की दोहरी बिक्री की नीतियों ऑनलाइन/मेनलाइन ,और ग्राहकों को सर्विस मिलने में होने वाली परेशानियों को देखते हुए चाइनीज़ मोबाइल का बहिष्कार करने की चेतावनी दी ।

ज़ूम मीटिंग के जरिये प्रदेश अध्यक्ष नीरज जोहर ने कहा कि आज जहां मोबाइल खुदरा व्यापारी अपने परिवार की जीविका चलाने के लिए संघर्ष कर रहा है ,वहीं ये कंपनियां डिवाइड एंड रूल की पालिसी पर काम कर रही है ,जिससे देश भर के मोबाइल के व्यापारी बेरोजगार होने की कगार पर पहुंच रहे हैं ।

जोनल वाइज प्रेसिडेंट मनीष निगम ने कहा की इन चाइनीज़ कंपनियों को एक नीति के तहत भारत मे व्यापार करना पड़ेगा ,जिसके तहत ऑनलाइन/मेनलाइन के रेट में समानता ,एक ही समय पर सभी दुकानदारो को माल की उपलब्धता ,और ग्राहक को सर्विस मिलने में होने वाली परेशानियों का त्वरित निदान करना सुनिश्चित करे ,अन्यथा भारत के बाजारों को छोड़ दे ।

इस मौके पर आफताब जुबेरी ने कहा कि आज मोबाइल व्यापारी ,कंपनियों की मनमानी से बहुत परेशान हो चुका है ,जिसको अब बर्दाश्त नही किया जाएगा ,कंपनियों को ऑनलाइन/मेनलाइन के दुकानदारों को एक नज़र से देखना पड़ेगा ,या भारत छोड़ना पड़ेगा ।

आल इंडिया मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नगर में घूम घूम कर व्यापारियों से समर्थन देने की अपील की,और नगर वासियों से अनुरोध किया कि ऑनलाइन खरीददारी न करे ,जिससे आपके नगर के व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़े , और इन कंपनियों को ये पता चल सके कि मोबाइल डीलर व आम नागरिक अब जाग चुका है ,विदेशी कंपनियों की मनमानी अब नही चलेगी ।

इस मौके पर मनीष निगम ,आफताब जुबेरी ,आबिद अली ,मो नाज़िर ,मो मुईद ,सत्यम अवस्थी ,ज़ीशान ,मो इमरान ,मो नियाज़ ,संग्राम यादव ,पिंकू ,मो रफ़ीक़ ,मो इस्माइल आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट प्रदीप कुमार पांडेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *