mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

ब्रेकिंग बाराबंकी: अनियंत्रित होकर पलटी बस! खचाखच भरी थी बस,17 घायल, एक गंभीर

बाराबंकी: जनपद के कुरौली निकट लखनऊ अयोध्या मार्ग पर एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद दल बल के साथ मौके पर पंहुचे और राहत कार्य शुरू किया गया तथा घायलों को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया।

पूरा मामला कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत असेनी के निकट का बताया जा रहा है, प्राप्त जानकारी अनुसार गोरखपुर से लुधियाना जा रही एक डबल डेकर बस संख्या UP 81 CT 1696 जिसमे स्थानीय लोगो से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 100 लोग सवार होने की सूचना प्राप्त हुई है, की मंगलवार देर रात्रि 10बजे से 10:30बजे के मध्य अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुची और बचाव कार्य प्रारंभ किया, बस में सवार लगभग सभी यात्रियों को हल्की फुल्की चोट आयी जिनमे महिलाएं और बच्चे भी शामिल है।

दुर्घटना में चोटिल लगभग 17 यात्रियों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ मौके पर पुलिस अधीक्षक ने घायलों का हाल चाल जाना। प्राथमिक उपचार के बाद यात्रियों को छोड़ दिया गया वही एक ओम नामक यात्री के सिर पर गंभीर चोट होने के कारण लखनऊ ट्रामा रेफर कर दिया गया है।

जिला अस्पताल में जिन दुर्घटनाग्रस्त यात्रियों का इलाज किया गया उनमें छेदीलाल, विजय, रविन्द्र उर्मिला, सोनम, धर्मेन्द्र सिंह, गरहन,दक्ष, विजय वर्मा,धरमी,नरेंद्र शर्मा,जुमराती आदि रहे।

इलाज के बाद घायलों को गंतव्य तक रवाना करने का प्रबंध किया जा रहा है मौके पर क्षेत्राधिकारी सहित तमाम पुलिस मौजूद है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अमर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मौके ओर क्रेन के माध्यम से बस को सीधा कराने का प्रयास किया जा रहा है।

क्षमता से अधिक सवारी दुर्घटनाओं का बड़ा कारण!

कुछ दिवस पूर्व ही थाना रामसनेहीघाट क्षेत्र में एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हुई थी जिसमे बिहार जा रहे कई यात्रियों की दुःखद मौत हो गयी थी जिससे सबक लेते हुए परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई और तमाम अनफिट एवं क्षमता से अधिक सवारियां ढोने वाली बसों का चालान किया किन्तु कुछ समय पश्चात ही फिर निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां भरने के मामले सामने आने लगे और एक बार फिर बड़ी दुर्घटना सामने आयी।

जनपद बाराबंकी से नितेश मिश्रा की रिपोर्ट!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *