mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

भाकियू ने चलाया महापंचायत के बाद सफाई अभियान

मुज़फ्फरनगर किसान महा पंचायत के बाद पंचायत स्थल और स्कूल कालेजों में फैली गंदगी को नगर पालिका द्वारा सफाई नहीं करने पर करनाल से वापसी कर भारतीय किसान यूनियन ने उठाया साफ सफाई का बीड़ा।

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के पुत्र चरण सिंह टिकैत समेत भारतीय किसान यूनियन के प्रेस प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने पंचायत स्थल और स्कूल कालेजों में झाड़ू लगाकर चलाया सफाई अभियान।

बतादे की 5 सितम्बर को मुज़फ्फरनगर के राजकीय इंटर कालेज मैदान में किसान महा पंचायत का आयोजन किया था जिसमे हरियाणा ,पंजाब समेत कई राज्यों से लाखो किसान मुज़फ्फरनगर पहुंचे थे। दूर दराज सभी किसानो के लिए स्कूल कालेज और गुरुद्वारों में विशेष तौर पर लंगर और भंडारे लगाए गए थे।

पंचायत के समापन के बाद भारतीय किसान यूनियन के सभी कार्यकर्ता संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर करनाल पंचायत में पहुँच गए। लेकिन मुज़फ्फरनगर में पंचायत के बाद स्कूल कालेज और पंचायत स्थल पर नगर पालिका द्वारा साफ सफाई नहीं करने की सुचना पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी करनाल से लौट कर हाथो में झाड़ू ले साफ सफाई में जुट गये।

खुद राकेश टिकैत के पुत्र चरण सिंह टिकैत और भाकियू के प्रेस प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक अपने कार्यकर्ताओ के साथ स्कूल कालेज और पंचायत स्थल पर ट्रेक्टर ट्रॉली लेकर झाड़ू लगाकर सफाई अभियान में लग गये।

रिपोर्ट – संजीव कुमार, मुजफ्फरनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *