mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

भाजपा कार्यकर्ता हत्याकांड : पांच नामजद में से तीन गिरफ्तार, दो अन्य को भी किया गया अरेस्ट।

यूपी के बलरामपुर जिले में भाजपा के कार्यकर्ता केपी शुक्ला की निर्मम हत्या के बाद पुलिस एक्शन के मूड में है। हर्रैया पुलिस ने हत्या में शामिल पांच नामजद अभियुक्तों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इसी घटना में आरोपियों का सहयोग करने वाले दो अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके गिरफ्तारी हरैया सतघरवा थाना क्षेत्र के पास बलदेव नगर चौराहे से की गई है। एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देश पर जिस दिन घटना घटित हुई थी, उसी दिन तीन स्पेशल टीमों का गठन करके अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए उन्हें रवाना कर दिया गया था।

सोमवार को हुई थी निर्मम हत्या :-

मामला थाना हरैया क्षेत्र के भड़सहिया गांव के निकट घटित हुआ था। यहां भाजपा कार्यकर्ता कृष्ण प्रसाद शुक्ला भड़सहिया से अपने गांव बल्दीडीह जा रहे थे। तभी पीछे से ट्रैक्टर सवार ने उन्हें ठोकर मार कर गिरा दिया और पहले तो उनके ऊपर धारदार हथियार से हमला किया गया। फिर उसके बाद कई दफे ट्रैक्टर से कुचलने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जाता है, विपक्षियों ने इनके ऊपर पहले भी जानलेवा हमला किया था।

पांच आरोपी हुए गिरफ्तार :-

मृतक भाजपा कार्यकर्ता केपी शुक्ला की पत्नी ममता शुक्ला की तहरीर पर पांच आरोपियों के विरुद्ध हर्रैया सतघरवा थाने में नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना में शामिल राहुल, सतीश और जितेंद्र पांडे को हरैया के बरदौलिया तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि घटना में आरोपियों का सहयोग करने वाले रामनिवास यादव और बच्चा राम यादव को भी गिरफ्तार किया गया है।

गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई :-

सीओ तुलसीपुर प्रभात सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा कार्यकर्ता की निर्मम हत्या में शामिल तीन मुख्य आरोपियों के साथ-साथ उनके दो अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें जेल रवाना करने की कार्रवाई को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट लगाकर उनकी संपत्तियों को कुर्क करने का काम किया जाएगा।


रिपोर्ट – योगेंद्र त्रिपाठी, बलरामपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *