mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

मुज्जफरनगर: यातायात जागरूकता रैली का किया गया आयोजन।

मुज्जफरनगर।  जनपद मुज़फ्फरनगर में भी सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। यूपी में सड़क सुरक्षा माह 1997 के नवम्बर माह से आरम्भ हुआ था। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जनपद में पूरे नवम्बर माह में लोगो को यातायात के नियमो के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। जिसके चलते शनिवार को भी जनपद मुज़फ्फरनगर में स्काउट गाइड्स द्वारा यातायात जागरूक रैली का आयोजन किया गया।

रैली एसडी गर्ल्स इण्टर कॉलेज से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई ,  रैली एसडी गर्ल्स इण्टर कॉलेज पर पहुँचकर समाप्त हुई। रैली का शुभारभ जिला विद्यालय निरीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया। वही 7 नवम्बर को भारत स्काउट गाईड संस्था का स्थापना दिवस भी बड़ी धूम धाम से मनाया गया।   

स्काउट गाईड ट्रेनर भारत भूषण ने बताया कि ये यातायात नवम्बर माह है जो पूरी यूपी में 1997 से आरम्भ हुआ। इसमें स्काउट गाईड के बच्चे योगदान देते है। आज सात नवम्बर को हमारा स्काउट गाईड का स्थापना दिवस है।

पराली निस्तारण का जो कार्यक्रम चल रहा है उसको भी मनाया गया है। ये सभी कार्यक्रम जोड़े गए और विद्यालय की प्रधानाचार्या रजनी गोयल के निर्देशन में ये कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया है कार्यक्रम में नगर के विभिन्न स्कूल और कॉलेज के छात्र और छात्रों ने भाग लिया। 

वही एसडी गर्ल्स इण्टर कॉलेज की प्राचार्या ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज कई प्रकार के कार्यक्रमों का एक साथ आयोजन किया जा रहा है। जैसे की आज 7 नवंबर में हमारी भारत स्काउट गाईड संस्था का स्थापना दिवस भी है। इस दिन हमारे भारत की विभिन्न छोटी छोटी संस्थाओ को मिलाकर एड किया गया है। साथ ही हमारी सरकार का एक कार्यक्रम भी चला आ रहा है कि पराली ना जलाये , अपने जीवन को प्रदूषण से बचाने के लिए हमें पराली को नहीं जलाना चाहिए। मिशन शक्ति कार्यक्रम चल रहा है उसका भी कार्यक्रम यहाँ किया गया है। हमारा सबसे मेन कार्यक्रम था सड़क सुरक्षा सप्ताह , नवम्बर माह में सड़क सुरक्षा सप्ताह के ऊपर पुरे महीने कार्यक्रम चलते है। आज हमारे विद्यालय से सड़क सुरक्षा सप्ताह के ऊपर रैली का आयोजन किया गया है। रैली में नगर के दर्जनों विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। 

रिपोर्ट- संजीव कुमार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *