mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

मुज्जफरनगर:दबंगो ने की पिटाई, चीखते रहे परिवारीजन! पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान

 

मुज़फ़्फरनगर।सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है । सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मारपीट के इस वीडियो में कुछ व्यक्ति एक दम्पत्ति पर बेरहमी से लाठी बरसाते दिखाई दे रहे है । सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद मुज़फ़्फरनगर पुलिस हरकत में आई और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। इस पुरे घटना क्रम में एक ही परिवार छः लोग घायल हुए है। 

दरअसल पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आवास विकास स्तिथ कांशीराम कालोनी का है। जंहा सोमवार देर रात कांशीराम कालोनी निवासी अंकित अपने घर मे परिवार के साथ खाना खा कर रहा था , तभी कांशीराम कालोनी  निवासी युवक शैंकी ने अपने दर्जनों साथियो के साथ अंकित के घर मे घुस कर अंकित के साथ मार पिटाई शुरू कर दी , मार पिटाई की सूचना पर अंकित के भाई मांगेराम अपनी पत्नी के साथ अंकित को बचाने पहुंचे तो आरोपी शैंकी और उसके साथियों ने लाठी डंडों से मांगेराम ओर उनकी पत्नी के साथ भी मार पिटाई शुरू कर दी , इतना ही नही आरोपियों ने पीड़ित दम्पत्ति को घर से बाहर निकालकर तब तक पिटते रहे जब तक मांगेराम ओर उनकी पत्नी बेहोश नही हो गए । इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर किसी शख़्स ने शोसल मीडिया पर वायरल कर दिया।

गंभीर चोट आने  कारण मांगेराम को मेरठ मेडिकल के आई सी यू में भर्ती किया गया है । पीड़ित पक्ष का कहना है की आरोपी शैंकी बजरंग दल का कार्यकर्ता है और दो दिन पहले उसने पीड़ित अंकित से उस समय पैसे लूट लिए थे जब अंकित चाउमीन का ठेला लगाकर वापस घर लौट रहा था । अंकित ने लूट की शिकायत पुलिस से की थी। लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की थी । अगर समय रहते पुलिस कार्यवाही करती तो आरोपी हमारे साथ गुंडागर्दी नही करता ।वंही शोसल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार के घर सुरक्षाकर्मी तो तैनात कर दिए  है। लेकिन खुले आम गुंडागर्दी करने वाले बजरंग दल के इस गुंडे को गिरफ्तार नही कर पाई है।

रिपोर्ट- मुज्जफरनगर से संजीव कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *