mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

यूपी डीजीपी के फैसले से सभी आईएएस आईपीएस अफसरों को सीख लेनी चाहिए!

UP के डीजीपी एचसी अवस्थी ने ठुकराया एक्सटेंशन! 30 जून को हो रहे रिटायर

लखनऊ। एक तरफ जहां ज्यादातर आईईएस आईपीएस अफसर प्रभावशाली और मलाईदार पदों पर ज्यादा से ज्यादा समय तक काबिज रहने के लिए पूरा जोर लगा देते हैं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के वर्तमान डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने एक बड़ा फैसला लिया है। यूपी के डीजीपी एचसी अवस्थी ने सेवा विस्तार (एक्सटेंशन) की पेशकश को ठुकरा दिया है।

ग़ौरतलब है कि यूपी के डीजीपी एचसी अवस्थी इसी महीने 30 जून को रिटायर हो रहे हैं। नए डीजीपी के चयन की प्रक्रिया का पालन करते हुए यूपी सरकार ने उपयुक्त आईपीएस अधिकारियों का एक पैनल यूपीएससी को भेजा था। बताया जाता कि सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए यूपीएससी ने अधिकारियों का वो पैनल यूपी सरकार को वापस भेजा दिया।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक किसी भी अधिकारी को दो साल के लिए डीजीपी के पद नियुक्त किया जाना चाहिए। एचसी अवस्थी के लिए डीजीपी के पद पर 2 साल जनवरी 2022 में पूरे हो रहे हैं। लिहाज़ा उनको जनवरी 2022 तक पद पर रहना चाहिए, डीजीपी को चुनने की प्रक्रिया के अनुसार डीजीपी के  रिटायरमेंट से तीन महीने पहले राज्य को अगले डीजीपी के लिए यूपीएससी को पैनल भेजना चाहिए। इस तर्क के साथ ही यूपीएससी ने यूपी सरकार को जनवरी से तीन महीने पहले पैनल भेजने को कहा।

यूपीएससी के इस जवाब के बाद राज्य सरकार ने डीजीपी एचसी अवस्थी को जनवरी तक सेवा विस्तार की पेशकश की लेकिन सूत्रों के अनुसार एचसी अवस्थी ने सरकार की इस पेशकश को न मानते हुए सेवा विस्तार लेने से मना कर दिया है, बताया जा रहा है कि एचसी अवस्थी ने सरकार को लिख कर दिया है कि वो 30 जून को ही रिटायरमेंट लेना चाहते हैं।

रिपोर्ट ब्यूरो लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *