STF को 3 घंटे पहले मिली पुख्ता सूचना, सुल्तानपुर रोड पर चेकिंग में पकड़ा गया ट्रक

लखनऊ: Lucknow में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए STF ने करीब 2 क्विंटल गांजा बरामद किया है। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, STF को इस तस्करी की करीब 3 घंटे पहले पुख्ता सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए सुल्तानपुर रोड पर चेकिंग अभियान शुरू किया।

चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया और तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने मौके पर ही ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह खेप दूसरे राज्य से लाकर लखनऊ के रास्ते आगे सप्लाई की जानी थी। STF अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।