लखनऊ से चित्रकूट के लिए नई बस सेवा की शुरुआत, यात्रियों को होगा बड़ा फायदा

कार्यक्रम में देरी से पहुंचे परिवहन मंत्री, इंतजार करते दिखे मंत्री आशीष

लखनऊ में परिवहन विभाग की ओर से आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम उस समय चर्चा में आ गया, जब मंत्री आशीष पटेल को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले दयाशंकर सिंह निर्धारित समय पर नहीं पहुंचे, जिसके चलते आशीष पटेल काफी देर तक खड़े रहे। बाद में थकान के चलते उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर ही कुर्सी मंगवाकर बैठना पड़ा, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इस दौरान परिवहन विभाग ने लखनऊ-चित्रकूट नई बस सेवा की शुरुआत की घोषणा की। यात्रियों को अब धार्मिक नगरी चित्रकूट तक अधिक सुविधाजनक और तेज़ यात्रा विकल्प मिलेगा। नई बस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र में पर्यटन और आम जनजीवन दोनों को फायदा होगा।

कार्यक्रम के बाद दोनों मंत्रियों ने संयुक्त रूप से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अधिकारियों का दावा है कि यह सेवा यात्रियों को सुरक्षित, तेज़ और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराएगी।

विभाग के अनुसार, अगले चरण में अन्य धार्मिक और पर्यटन स्थलों के लिए भी इसी तरह की नई बस सेवाएँ शुरू की जाएँगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *