चारा घोटाले जैसे चर्चित मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाने वाले शिवपाल सिंह तेजतर्रार वकील नूतन तिवारी को अपना दिल दे बैठे।
नूतन झारखंड में बीजेपी की जानी-मानी नेता हैं।नूतन तिवारी के पति का भी देहांत कुछ साल पहले हो गया था। जब उनके पति की मौत हुई तो वह गोड्डा में वकालत करने आ गईं। वह बीजेपी में रहकर समाजिक सेवा का कामकाज भी देखती हैं।
करीब 3 साल से गोड्डा में जज की कुर्सी संभालने वाले शिवपाल सिंह ने अपने से तकरीबन 9 साल छोटी तेजतर्रार महिला वकील से विवाह रचा लिया है। दोनों ने अपने बच्चों और परिवार की रजामंदी से यह शादी की है। जज शिवपाल सिंह के भी दो बेटे हैं और नूतन तिवारी का भी एक बेटा है। गोड्डा के एक वकील इस शादी में शरीक रहे।
जज शिवपाल सिंह की पत्नी का देहांत तकरीबन दो दशक पहले हो गया था। जज शिवपाल सिंह और वकील नूतन तिवारी के एक-दूसरे के हो जाने पर साथी वकीलों ने उन्हें मुबारकबाद दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट ‘द इंडियन ओपिनियन’