mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

विहिप और तीर्थ क्षेत्र ने भक्तों से की अपील, अयोध्या ना आए, घरों पर ही देखें शिलान्यास का सजीव प्रसारण!

रिपोर्ट – देवव्रत शर्मा


अयोध्या तीर्थ क्षेत्र के महासचिव और विश्व हिंदू परिषद के नेता चंपत राय ने हिंदू समाज के सभी लोगों से अपील की है कि श्री राम जन्म भूमि के शिलान्यास कार्यक्रम को देखते हुए अपने घरों पर रहकर ही मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण देखें।

कोरोना महामारी को देखते हुए सुरक्षा नियमों का पालन करें और अयोध्या पहुंचने का प्रयास ना करेंl  उनका एक पत्र सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल किया गया है जिससे लोग उनके संदेश को समझ सके!

श्री राम भक्तों से निवेदन :

1984 में प्रारंभ हुए श्री राम जन्म भूमि मन्दिर निर्माण आन्दोलन में लाखों करोड़ों राम भक्तो का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सहयोग प्राप्त हुआ हैं। उन सभी की यह स्वाभाविक इच्छा होगी कि वे इस भूमि पूजन के पवित्र ऐतिहासिक अवसर पर प्रत्यक्ष उपस्थित रहें,
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की भी ऐसी ही भावना थी, किंतु कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न परिस्थिति में ऐसा करना असंभव है, किंतु माननीय प्रधानमंत्री इस ऐतिहासिक प्रसंग पर अयोध्या आकर श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण कार्य तीव्र गति से प्रारंभ करा दें, इसलिए भूमि पूजन आवश्यक है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास सभी राम भक्तों से निवेदन करता है कि अयोध्या पहुंचने के लिए व्यग्र न हो, सभी लोग अपने स्थान से दूरदर्शन पर समारोह का  सजीव प्रसारण देखें और सायंकाल अपने घर पर दीपक जलाकर दिव्य भव्य अवसर का स्वागत करें।

भविष्य में किसी उचित अवसर पर राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण यज्ञ में सभी राम भक्तों को सम्मिलित होने का अवसर मिले, यह प्रयास अवश्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *