mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

शिक्षक की हत्या कर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने पुलिस के सामने पीट पीट कर मार डाला!

कुशीनगर में घर पर सो रहे शिक्षक की सोमवार सुबह गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। शिक्षक की हत्‍या के बाद बदमाश उनके घर की छत पर चढ़कर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश करने लगा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन करीब डेढ़ घंटे बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तब तक भीड़ अपना सब्र खो चुकी थी।

प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक हत्‍यारोपी आत्‍मसमर्पण करना चाहता था लेकिन बेकाबू भीड़ ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसे मार डाला। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी तमाशा देखती रही। तरया सुजान थाना क्षेत्र के रामपुर बंगरा निवासी सुधीर सिंह पुत्र मोहर सिंह सीमावर्ती बिहार में शिक्षक थे। सोमवार की सुबह 8 बजे के करीब  स्कूटी से आए अज्ञात हमलावर ने उनके घर में घुसकर उन पर फायर झोंक दिया।

ग्रामीणों के अनुसार सुधीर को सोते समय हमलावर ने तीन गोलियां मारीं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।  घटना के बाद हमलावर ने शिक्षक के घर की छत पर चढक़र हवाई फायर करना शुरू कर दिया।
आवाज सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर पहुंचे। उन्‍होंने हमलावर की घेराबंदी करके पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बावजूद पुलिस लगभग डेढ़ घण्टे की देरी से मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस को देखकर हमलावर ने दोनों हाथ ऊपर उठाकर आत्मसमर्पण करने का प्रयास किया लेकिन तब तक भीड़ बेकाबू हो चुकी थी। गुस्साई भीड़ हमलावर के ऊपर टूट पड़ी। आक्रोशित ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से पीटकर हमलावर को मार डाला।

पुलिस पूरे घटनाक्रम के दौरान लाचार नजर आई। सीओ तमकुहीराज की अगुवाई में पुलिस हत्‍यारोपी को मौके से निकालने की कोशिश में जुटी थी। लेकिन ग्रामीणों के आक्रोश के कारण कई बार संघर्ष की स्थिति आ गई। ग्रामीण किसी भी दशा में हमलावर को पुलिस को हवाले करने को तैयार नहीं थे। मौके पर अब भी तनाव की स्थिति बनी हुई है।

रिपोर्ट- गोविंद पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *