mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने आज विधान परिषद के सदस्य की शपथ ली।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने आज विधान परिषद के सदस्य की शपथ ली। प्रोटेम चेयरमैन मानवेन्द्र सिंह ने उन्हें सदस्यता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विधान भवन के सेन्ट्रल हाल में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित एम0एल0सी0 राजेन्द्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन, विधान सभा में नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी, समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित सभी सदस्यगणों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि वे सत्यनिष्ठा के साथ भारतीय संविधान के मूल्यों का निर्वहन करेगें। श्री चौधरी ने कहा कि बतौर सदस्य हमारी संवैधानिक जिम्मेदारी है कि जनता की बात सदन तक पहंुचे। समाजवादी पार्टी हमेशा लोकतंत्र मजबूत करने की जिम्मेदारी निभाती है। आज सत्ताधारी दल लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है। भाजपा का इरादा संवैधानिक व्यवस्था को क्षति पहंचाने का है विधान परिषद में समाजवादी पार्टी बहुमत में है। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई पूरी ताकत से लडे़गी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की चुनौतियों को बढ़ा रही है। भाजपा का चरित्र जनता विरोधी है। यूपी की बदहाली के लिए वर्तमान सरकार जिम्मेदार है। समाजवादी पार्टी जनता की समस्या को दूर करने के पक्ष में है। यूपी में अराजकता, अपहरण, लूट, हत्या का बोलबाला है। किसान-नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं। भाजपा से सामाजिक सद्भाव को खतरा है। उत्तर प्रदेश की तरक्की और खुशहाली का रास्ता श्री अखिलेश यादव के नेतृृत्व में समाजवादी सरकार में ही संभव है।

शपथ ग्रहण अवसर पर नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी, नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया, विधायक शैलेन्द्र यादव ‘ललई‘ एम.एल.सी.गण डा0 राजपाल कश्यप, सुनील सिंह साजन, उदयवीर सिंह, रामसुन्दर दास निषाद, रामबृृृक्ष यादव, आनंद भदौरिया, संतोष यादव ‘सनी‘, लीलावती कुशवाहा, राकेश यादव गुड्डू सहित आशीष यादव (सोनू) पूर्व विशेष कार्याधिकारी मुख्यमंत्री, रामदुलार यादव, एस0के0राय, मनीष सिंह, प्रदीप चौधरी, मधुकर त्रिवेदी, मणेन्द्र मिश्रा, आदि उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *