
सीएम योगी आदित्यनाथ के ख़िलाफ़ लखनऊ की अदालत में परिवाद
यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने योगी आदित्यनाथ उर्फ अजय सिंह बिष्ट के खिलाफ लखनऊ में परिवाद दाखिल किया।
अजय राय का आरोप है कि योगी आदित्यनाथ उर्फ अजय सिंह बिष्ट ने अयोध्या में निषाद समाज के एक कार्यक्रम के दौरान, उनके मछली खाने की झूठी अफवाह फैलाई और उसे सोशल मीडिया से प्रचारित भी किया।
इस तरह से योगी आदित्यनाथ उर्फ अजय सिंह बिष्ट ने उनकी सामाजिक छवि को धूमिल करने का षडयंत्र किया, उनकी राजनैतिक मानहानि की गई है।
उन्होंने न्यायलय से अनुरोध किया है कि योगी आदित्यनाथ उर्फ अजय सिंह बिष्ट को न्यायालय में तलब कर दंडित करने की कृपा करें।