mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

सीतापुर- कार की जोरदार टक्कर से बाइक सवार एक घायल साथ में दो बच्चियों की मौत।

रिपोर्ट – आरडी अवस्थी,

सीतापुर के मिश्रिख कुतुब नगर रोड पर तेज रफ्तार से आ रही ब्रीजा कार के चालक ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक जहां गम्भीर रूप से घायल हो गया है। वही बाइक पर बैठी दो बच्चियों की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम असरफ नगर निवासी अनिल कुमार अपनी 4 वर्षीय पुत्री पल्लवी एवम 8 वर्षीय पुत्री स्वाती को लेकर ग्राम इस्लाम नगर कोटे की दुकान पर राशन लेने जा रहे थे तभी तेज रफ्तार में आ रही ब्रीजा कार UP34 AW 6071 के चालक ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मारकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख को लाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया तथा बाइक सवार के सिर में गम्भीर चोटे आई हैं वहीं दोनो पैर भी फैक्चर हो गये है। घायल बाइक सवार का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मौके पर पहुँचकर कार चालक प्रमोद नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर गाड़ी को हिरासत में ले लिया है। कार चालक कमलापुर कुतुबनगर का रहने वाला बताया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *