mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

स्कीम के तहत होगा मिनी आईटीआई का स्थानांतरण! प्रस्ताव आमंत्रित

बाराबंकी: जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बाराबंकी ने बताया कि उत्तर प्रदेश मदरसा वोकेशनल ट्रेनिंग स्कीम के अंतर्गत जनपद के चार मिनी आईटीआई को अन्यत्र स्थानांतरित करने के संबंध में निदेशक, यू पी एम वी टी के मार्गदर्शी सिद्धांतों के अनुरूप जनपद स्तर से प्रस्ताव उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके तहत मिनी आईटीआई योजना से आच्छादित किए जाने के संबंध में जनपद के फौकानिया या उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त ऐसे सभी अनुदानित या गैर अनुदानित मदरसे पात्र होंगे,जिनकी मान्यता के तीन वर्ष पूर्ण हो गए हों और जो योजनान्तर्गत मार्गदर्शी सिद्धांतों के अनुरूप अन्य शर्तें यथा – मदरसे की भूमि,भवन और कक्ष की माप आदि को भी पूरी करते हों तथा मदरसे में कोई प्रबंधकीय विवाद न हो।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बालेंदु द्विवेदी ने आगे बताया कि जनपद के ऐसे सभी मदरसे जो उक्त मिनी आईटीआई योजना के मानक और शर्तों को पूरा करते हों और इसे संचालित करने के इच्छुक हों,वे अपने प्रबंधक के माध्यम से संबंधित निर्धारित प्रारूप पर प्रस्ताव,एक सप्ताह के भीतर, विकास भवन बाराबंकी के कक्ष संख्या 315-316,तृतीय तल में किसी भी कार्यदिवस में उपलब्ध करा सकते हैं।

रिपोर्ट- शोभित मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *