
बाराबंकी।पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण रखने के लिए सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आर.एस. गौतम के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रामनगर दिनेश कुमार दुबे के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक रामनगर रामचन्द सरोज के नेतृत्व में अभिसूचना एकत्रित कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
आज थाना रामनगर टीम द्वारा अभियुक्त रितेश सिंह पुत्र सूर्यभान सिंह निवासी अमोलीकलां थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को अमौलीकलां चौराहा से 50 ग्राम नाजायज मारफीन के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामनगर पर मु0अ0सं0 45/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त मु0अ0सं0 44/2021 धारा 323/324/504/506 भादवि थाना रामनगर जनपद बाराबंकी में भी वांछित है।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामनगर रामचन्द सरोज, उ0नि0 अंजेश सिंह, उ0नि0 संजीव कुमार, उ0नि0 मनोज कुमार राना, का0 विनय कुमार वर्मा, का0 इन्द्रजीत यादव थाना रामनगर जनपद बाराबंकी शामिल रहे।
रिपोर्ट–नितेश मिश्रा