mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

अगले चार दिनों में गुजरात, महाराष्ट्र व केरल के तटीय क्षेत्रों में तबाही मचा सकता है चक्रवात तौकते

कॅरोना की  दूसरी लहर से जूझते महाराष्ट्र,केरल और गुजरात  के लिए एक और  आपदा से रूबरू होने की आशंका है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने  जानकारी दी है कि लक्षद्वीप द्वीप समूह और अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिसके रविवार तक एक शक्तिशाली चक्रवाती तूफान का स्वरूप लेने की आशंका है  जो अगले चार दिनों में गुजरात, महाराष्ट्र और केरल के तटों से टकरा सकता है । इस चक्रवात को तौकते (Tauktae Cyclone ) नाम दिया गया है।

  आईएमडी ने पहले ही मुंबई और ठाणे को येलो अलर्ट जारी कर दिया है, जो तेज हवाओं के साथ अलग-अलग भारी बारिश का संकेत देता है, जबकि गुजरात और केरल के कई जिलों के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किए गए हैं।

चक्रवात के18 मई तक गुजरात के तट से टकराने की आशंका

लक्षद्वीप द्वीप समूह और अरब सागर से विकसित होने वाले चक्रवात तौकते के रविवार को पूर्ण रूप से चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है, जिससे देश के दक्षिणी और पश्चिमी तटीय भागों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। आईएमडी ने अपने ताजा समाचार बुलेटिन में कहा, ‘इसके अगले 12 घंटों के दौरान गहरे दबाव में और उसके बाद के 12 घंटों के दौरान एक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके और तेज होने की संभावना है। यह संभवत: शुक्रवार शाम तक उत्तर से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा। फिर उत्तर से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 18 मई की सुबह तक गुजरात तट के पास पहुंचने की आशंका है।’

14 मई  से  कई इलाकों में बरसात  होनी प्रारम्भ हो जायेगी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि तूफान लक्षद्वीप द्वीप समूह के बड़े क्षेत्रों में शुक्रवार  (14 मई) से लेकर रविवार तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ मध्यम बारिश लाएगा। आईएमडी के अनुसार केरल में शनिवार, रविवार और सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर बहुत ज्यादा बारिश होने की आशंका है। चक्रवात से मुंबई, दक्षिणी कोंकण क्षेत्र के रायगढ़, रत्नागिरि और महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिलों, गोवा और गुजरात के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होगी, जब तक यह चक्रवात  मंगलवार को गुजरात तट  नहीं पहुंच जाता।

केरल में तूफान की दस्तक का अंदेशा- बह गई आंशिक रूप से सड़क

केरल के तिरुवनंतपुरम में चक्रवात को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को समुद्र की लहरें अपने उफान पर देखी गईं। लहरें इतनी तेज थीं कि शंगमुगम के पास की सड़कें आंशिक रूप से बह गईं है ।

कच्छ में 19  मई को भारी वर्षा के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूवार्नुमान के अनुसार, गुजरात में 17 मई से बारिश शुरू होगी, कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होगी और 19 मई को कच्छ में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में रविवार और सोमवार को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में सोमवार को बहुत तेज बारिश होगी। इसके अलावा सतारा, कोल्हापुर, पश्चिमी घाट के कुछ हिस्सों और पुणे में रविवार और सोमवार को गरज के साथ बारिश होगी।

80 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

तटीय महाराष्ट्र, विशेष रूप से दक्षिण कोंकण क्षेत्र, शनिवार को 60 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने वाले और रविवार को महाराष्ट्र-गोवा तटों पर 80 किमी प्रति घंटे तक की गति तक पहुंचने के अलावा समुद्रों की लहरों से प्रभावित हो सकता है। अरब सागर में पहले से मौजूद मछुआरों को वापस लौटने की सलाह दी गई है जबकि अन्य को 14-18 मई तक समुद्र में ना उतरने की चेतावनी दी गई है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, भारतीय नौसेना और अन्य एजेंसियों को अगले कुछ दिनों में किसी भी घटना से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है।

रिपोर्ट- विकास चन्द्र अग्रवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *