mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

अधिवक्ता पौलोमी पाविनी शुक्ला Forbes 30 Under 30 सूची में सम्मिलित।

लखनऊ की पौलोमी पाविनी शुक्ला को विश्व विख्यात पत्रिका फोर्ब्स ने भारत की 30 Under 30 सूची में सम्मिलित कर सम्मानित किया है। फोर्ब्स पत्रिका प्रति वर्ष 30 ऐसे व्यक्तियों की सूची जारी करती है, जो 30 वर्ष की आयु से कम हैं तथा अपने क्षेत्र में अति महत्वपूर्ण कार्य किया है। पौलोमी पाविनी शुक्ला द्वारा अनाथ बच्चों की शिक्षा हेतु महत्वपूर्ण योगदान के लिए फोर्ब्स पत्रिका ने वर्ष 2021 की अपनी 30 Under 30 सूची में सम्मिलित किया है।

अधिवक्ता Poulomi Pavini भारत में अनाथ बच्चों की दुर्दशा पर वर्ष 2015 में “Weakest on Earth – Orphans of India” पुस्तक अपने भाई Amand के साथ मिलकर लिखी, जो विख्यात प्रकाशन संस्थान Bloomsbury द्वारा प्रकाशित की गई।

इसके उपरांत वर्ष 2018 में इन्होंने मा० उच्चतम न्यायालय में अनाथ बच्चों के लिए जनहित याचिका भी दायर की। अपनी पुस्तक तथा जनहित याचिका के माध्यम से इनके द्वारा अनाथ बच्चों को शिक्षा तथा अन्य सुविधाओं में समान अवसर दिलवाने हेतु कई वर्षों से कार्य किया जा रहा है। इनके इस कार्य से कई राज्यों में अनाथ बच्चों की बेहतरी के लिए अनेक कदम उठाए गए, जिसके लिए पौलोमी पाविनी शुक्ला को कई राज्यों में सम्मानित भी किया जा चुका है।

दुनिया भर में चर्चित फोर्ब्स पत्रिका के द्वारा देश के शीर्ष 30 समाजसेवी युवाओं में लखनऊ के अधिवक्ता पौलोमी शुक्ला को स्थान मिलना गौरव की बात है लोगों ने समाज सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की है।

रिपोर्ट – आलोक कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *