mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

इटावा: भरथना से गायव मजदूर का बकेबर क्षेत्र में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी।

भरथना कोतवाली क्षेत्र व बकेबर थाना क्षेत्र के सैकड़ो ग्रामीणों का हुजूम मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे दोनो थानों के बाडर भरथना बकेबर मार्ग स्थित सेंगर नदी पुल पर उस समय उमड़ पड़ा जब ग्रामीणों को यहां सेंगर नदी पुल के नीचे दक्षिणीओर एक गेँहू के खेत व झाड़ियों में लापता 25 बर्षीय युवा मजदूर सूरज बहेलिया पुत्र श्रीकृष्ण मुरारी ग्राम बिरौन्धी भरथना का सड़ा गला शव पड़ा होने की खबर मिली। मृतक मजदूर बीते छह दिन पूर्व एक अप्रैल की सुबह दस बजे ईंट भट्ठा पर मजदूर करने की कह कर घर से साइकिल पर निकला था। देर शाम तक घर बापसी नहीं होने पर परिजनों ने दो अप्रैल को पूरा दिन खोज बीन के बाद तीन अप्रैल को भरथना कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराने का प्रयास किया था। इस बीच भरथना पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर कोई कार्यवाही करती इससे पहले गायव मजदूर का शव बरामद होने की सूचना पुलिस को मिल गई।


हालांकि मजदूर शव पड़े होने की सूचना से आस-पास क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक मजदूर के परिजन भी मौके पर पहुँच गये थे। जहाँ मृतक के बड़े भाई ध्रुव कुमार, छोटे भाई प्रहलाद कुमार ने खेतो में पड़े  शव की शिनाख्त छह दिन पहले गायव हुए अपने भाई सूरज पुत्र श्रीकृष्ण मुरारी के रूप में व उसके कपड़ो से की।
मृतक मजदूर की माँ राजवती ने घटना स्थल पर विलखते हुए बताया कि अपने पुत्र सूरज के कुछ दिन पहले गुम होने का प्रार्थना पत्र भरथना पुलिस को सौपा था।घटना स्थल पर पहुंचे भाजपा देहात मण्डल अध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि मृतक मजदूर अत्यंत गरीब परिवार का था वह अपने पांच भाइयों में तीसरे नम्बर का होने के कारण ईंट भट्ठा आदि पर मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

उन्होंने कहा है कि घटना की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कराई जायेगी। साथ ही मृतक मजदूर परिवार को शासन स्तर से भरण पोषण के लिए आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
आपको बतादें चुकीं मृतक मजदूर भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरौन्धी गांव का था जबकि उसका शव थाना क्षेत्र बकेबर के बाडर पर पड़ा मिला जिसके चलते भरथना पुलिसक्षेत्राधिकारी विजय सिंह,भरथना कोतवाल नागेंद पाठक व बकेबर थानाध्यक्ष मय फोर्स के घटना स्थल पहुँच गये थे। जिसके बाद मृतक मजदूर के शव को पोस्टमार्टम हेतु बकेबर पुलिस अपने साथ लेकर चली गई।

रिपोर्ट – विजयेन्द्र तिमोरी, इटावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *