mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

कांग्रेस का हिंदुत्व: कमलनाथ का बयान राम मंदिर निर्माण में कांग्रेस का बड़ा योगदान!

रिपोर्ट – देवव्रत शर्मा,

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राम मंदिर निर्माण का स्वागत करते हुए कहा यह सभी को जानना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी ने अयोध्या में श्री राम के मंदिर के लिए समय-समय पर बड़ा योगदान दिया है।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जिक्र करते हुए यह कहा कि देश को यह नहीं भूलना चाहिए कि राजीव गांधी ने अयोध्या के विवादित क्षेत्र में भगवान राम मंदिर का ताला खुलवाया और पूजा पाठ शुरू करवाया।

एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए कमलनाथ ने कहा मैं खुद राम भक्त हूं और कांग्रेसमें राम भक्तों की कोई कमी नहीं है ज्यादातर कांग्रेसी भगवान राम के भक्त हैं और हमने अपनी सभी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह अयोध्या में रामलला के मंदिर के शिलान्यास के उपलक्ष में अपने घरों में भगवान राम की पूजा करें हनुमान चालीसा का पाठ करें मंदिरों में और अपने घरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दीपक जलाएं।

उन्होंने कहा है कि पूरा देश भगवान राम का भक्त है लेकिन भारतीय जनता पार्टी को भगवान राम की राजनीतिक ठेकेदारी नहीं करनी चाहिए उन्होंने इस बात को फिर दोहराया कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में कांग्रेस पार्टी ने बड़ा योगदान दिया है समय-समय पर कांग्रेस पार्टी ने कई ऐसे फैसले लिए जिसकी वजह से आज यह शुभ घड़ी आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *