mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

कांग्रेस के संघर्षशील नेता को अयोध्या जाते समय बाराबंकी पुलिस ने किया अरेस्ट, समर्थकों ने की नारेबाजी।

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को बाराबंकी पुलिस ने फैजाबाद जाते समय किया गिरफ्तार कर लिया।कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू फैजाबाद में भूमि अधिग्रहण से पीड़ित किसानों उनके परिवार से मिलकर उनकी समस्याओं पर बात करने के लिए फैजाबाद जा रहे थे। इस दौरान अजय कुमार लल्लू ने उप जिलाधिकारी नवाबगंज अभय पांडे से वार्ता की। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।

अजय कुमार लल्लू ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है,किसान को न्याय दिलाने की लड़ाई कांग्रेस पार्टी लड़कर उसे उसका हक दिलाएगी। भाजपा सरकार प्रशासन तथा पुलिस के सहारे हमारी लड़ाई बंद नहीं होगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा सरकार प्रशासन राष्ट्रीय राजमार्ग अयोध्या, रायबरेली मार्ग तथा तहसील सदर अयोध्या के ग्राम धर्मपुर शहादत में हवाई पट्टी हेतु अधिग्रहित भूमि का मुआवजा केंद्र सरकार के निर्धारित मानक एक कार्य के लिए अधिग्रहित की जाने वाली समस्त भूमि का अधिग्रहण एक ही वाणिज्य मूल्य पर किया जाएगा उसी के अनुसार भूमि मालिकों को मुआवजा दें। यह सभी मांगें कांग्रेस और पर कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने योगी सरकार से की हैं उन्होंने यह भी कहा कि आज किसानों की अधिग्रहित भूमि पर महोदय के समान राशि दिलाने के लिए राजधानी से जनपद अयोध्या जा रहे थे।

बताते चलें कि आज बाराबंकी में रसौली चौराहे पर अयोध्या जाते समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बाराबंकी पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए उसके बाद स्थानीय लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन दिया। इस संबंध में ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष तनुज पुनिया, युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जाने शुक्ला कांग्रेस जनों के साथ जनपद अयोध्या में तहसील सदर की ग्राम सभा धर्मपुर शहादत में अधिग्रहण समस्या को लेकर जा रहे थे उसी दौरान स्थानीय प्रशासन ने उप जिलाधिकारी नवाबगंज अभय पांडे तथा क्षेत्राधिकारी नगर सीमा यादव की अगुवाई में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रसौली चुराहे,चौपुला से हिरासत में लेकर पीडब्ल्यूडी अतिथि गृह में लाया गया जहां पर कांग्रेसजनों ने गगनभेदी नारे के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष तनुज पुनिया व बाराबंकी कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन सहित अन्य कांग्रेसियों की हिरासत से रिहाई की मांग की जिस पर जिला प्रशासन ने उन्हें हिरासत से रिहा कर दिया।

इस मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा फोटो वाला, पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा, उपाध्यक्ष संगठन सुरेश वर्मा, ज्ञानेश शुक्ला, गौरी यादव,के सी श्रीवास्तव, शबनम वारिस, राम हरक रावत, विजय पाल गौतम, अजीत वर्मा, अमरीश रावत, प्रदीप मौर्या, सोनम वैश्य, रामचंद्र वर्मा, मोइनुद्दीन, गुलफाम, संजीव मिश्रा, राजेंद्र सोनी, आदि के साथ दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बाराबंकी से मनीष निगम की रिपोर्ट!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *