mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

कोरोना संकट से बचाने में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों का अतुलनीय योगदान- कुलपति प्रो० राजकुमार।

इटावा: चिकित्सा विश्वविद्यालय सैफई के कोविड-19 कोर कमिटी द्वारा प्रगति मीटिंग के बाद सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए कोविड-19 महामारी के दौरान विश्वविद्यालय द्वारा दी जा रही बेहतरीन चिकित्सकीय सेवाओं तथा कुशल नेतृत्व के लिए डाक्टर्स डे पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.डा.राजकुमार को कमिटी मेम्बरस् द्वारा सम्मानित किया गया।

इस दौरान विश्व विद्यालय के प्रतिकुलपति डा. रमाकान्त यादव,संकायाध्यक्ष डा.आलोक कुमार,चिकित्सा अधीक्षक डा.आदेश कुमार,अपर चिकित्सा अधीक्षक डा.एसपी सिंह, ओएसडी कोविड-19 शैलेन्द्र कुमार यादव,कुलसचिव सुरेश चन्द्र शर्मा,ओएसडी जयशंकर प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बोलते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डा.राजकुमार ने कहा कि एक चिकित्सक का कार्य कोविड-19 के दौरान बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है।वर्तमान में कोविड-19 अस्पताल में लगे सभी चिकित्सक एवं हेल्थ वर्कर्स इस गंभीर जिम्मेदारी का निर्वाह पूरी तन्मयता तथा जिम्मेदारी से कर रहे हैं जिसकी बदौलत विश्वविद्यालय के कोविड-19 अस्पताल से बड़ी संख्या में कोविड पाॅजिटिव मरीज ठीक होकर अपने घरों को जा रहे हैं,जो विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को बढ़ाता है।

इस दौरान संक्षेप में डाक्टर्स डे के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि डाॅक्टर्स डे प्रसिद्ध चिकित्सक डाॅ विधान चन्द्र राॅय को श्रद्धांजलि एवं सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। डाॅक्टर विधान चन्द्र राॅय पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी रहे। चिकित्सा जगत एवं अन्य सामाजिक कार्यो में उनके बेहतरीन योगदान को देखते हुए उन्हें 4 फरवरी 1961 को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मनित किया गया। पूरे जीवन पर्यन्त उनकी कोशिश रही कि बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधायें सामान्य जन तक पहुॅचे और इसके सकारात्मक परिणाम भी आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *