mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

देश की भलाई के लिए स्वर्गीय गयादीन यादव ने किया अपना जीवन अर्पित -तनुज पुनिया

बाराबंकी 27 दिसम्बर:- स्व. गयादीन यादव एक निष्ठावान, संघर्षशील, कांग्रेस पार्टी के लिये समर्पित नेता थे समाजसेवा, गरीबों की मदद करना ही उनके जीने का उद्देश्य था कांग्रेश पार्टी के नेता तनुज पुनिया वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्वर्गीय गयादीन यादव को याद करते हुए यह बातें कहीं।

उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए तनुज पुनिया ने कहा कि स्वर्गीय गयादीन यादव ने अपना सारा जीवन कांग्रेस पार्टी में गुजारने वाले गयादीन दादा कभी भी जरूरतमंद की मदद करने में पीछे नही हटे, उन्होंने हमेशा लोगों के दिलों पर राज किया हैं, आज उनकी पुण्यतिथि पर इतनी भारी संख्या में लोंगो द्वारा उनके समाधी स्थल पर नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित करना दर्शाता हैं कि वह काफी लोकप्रिय समाज सेवक थे, आज हम कांग्रेस परिवार के साथ ऐसे महान नेता जिसने अपना सारा जीवन मानव सेवा को समर्पित कर दिया ऐसी महान आत्मा के समाधी स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित करके अपने को धन्य समझता हूॅ।

उक्त उद्गार जैदपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया ने आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. गयादीन यादव की दूसरी पुण्य तिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. मोहसिन के साथ उनके ग्राम इल्मासगंज मजरे निगरी में उनकी समाधीस्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चात् स्थानीय आवाम के बीच में व्यक्त कियें।

उक्त अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने कहा कि गयादीन यादव जी का योगदान और सहयोग कांग्रेस पार्टी कभी भूल नही सकती। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के पंचायती राज के बारे में जितनी जानकारी उन्हें थी शायद ही किसी को हो। स्व. गयादीन यादव पूर्व मंत्री स्व. बैजनाथ कुरील के जनसम्पर्क अधिकारी रहे, कांग्रेस ससंगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य भी कई बार बने, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमती मोहसिना किदवई, विकास पुरूष पूर्व सांसद पी.एल.पुनिया का उनसे विशेष लगाव था। आज वह हमारे बीच नही हैं लेकिन उनके बड़े पुत्र रोहित यादव आज भी अपने पिता के पद चिन्हों पर चलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहे हैं, वह वर्तमान समय में जहांगीराबाद न्याय पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

स्व. गयादीन यादव की समाधीस्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन, कांग्रेस प्रत्याशी जैदपुर तनुज पुनिया, गयाीदन यादव की विधवा श्रीमती रामेश्वरी देवी, सुशीला देवी, विजयलक्ष्मी, राजलक्ष्मी, धीरज यादव, उर्मिला सिंह, रामहरख रावत, मो. इजहार, संजीव मिश्र, बंशीलाल यादव, लक्ष्मीनरायन यादव, रामफल यादव, विवेक पटेल, राजश्री पेन्टर, मोनू गौतम, रंजीत गौतम, भगवत शरण गुप्ता, जितेन्द्र रावत, शत्रोहन लाल यादव, रामचन्दर यादव, शाहिल खान, अनिल यादव, रामखेलावन यादव, रामदयाल गौतम, ओंकार यादव, सूयप्रकाश वर्मा, अजीत यादव, मुकेश गौतम, रिंकी रावत, शशि रावत, ममता चौहान, रामरती चौहान, संगीता रावत, सुषमा रावत, रोहित कुमार वर्मा, आदित्य आर्यन, अमन यादव, संर्वेश यादव सहित सैकड़ो की संख्या में स्थानीय आवाम मौजूद थी। श्रद्धासुमन अर्पित करने वाले सभी का स्व. गयादीन यादव के बड़े पुत्र रोहित यादव ने आभार व्यक्त किया।

ब्यूरो रिपोर्ट, द इंडियन ओपिनियन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *