mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

नारी शक्ति को नमन: महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने में जुटी हैं शोबा सिद्दीकी और ज्योत्स्ना कुमारी!

मुजफ्फरनगर, 7 मार्च 2021। मिशन शक्ति अभियान के तहत एक तरफ सरकारी अमला समाज को नई दिशा, नई सोच देने में लगा है तो वहीं सामाजिक संस्थाएं भी पीछे नहीं है। यूं तो सामाजिक संस्थाएं गरीब, शोषित एवं असहाय लोगों के लिए लगातार काम कर रही हैं। इसमें मिशन शक्ति अभियान संस्थाओं के लिए एक ढाल साबित हो रहा है।

जनपद में सामाजिक संस्था “सोशल वेलफेयर सोसाइटी”, ग्राम संभलहेड़ा तहसील जानसठ थाना मीरापुर में काम कर रही है। संस्था में कार्यरत समाजसेविका “शोबी सिद्दीकी” ने अपने क्षेत्र में बालिकाओं को अपने खर्च से कंप्यूटर, सिलाई, कढ़ाई एवं शिक्षा का ज्ञान देकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल की। इसके साथ-साथ रोजगार की तरफ आगे बढ़ाना व लाचार महिलाओं को कानून द्वारा न्याय दिलवाना श्रमिक कार्ड बनवाने में अग्रणी रहीं।

अगर उनके समाज सेवा के कार्यकाल की बात की जाए तो अभी तक 350 बच्चों को शिक्षा का ज्ञान निशुल्क अपने खर्च दे चुकी हैं। करीब 250 लड़कियों को सिलाई, कढ़ाई एवं कंप्यूटर का नि:शुल्क ज्ञान भी अपने खर्च से दिया है। गरीब व विधवा औरतों को 1000 रुपए देकर उनकी आर्थिक मदद करती हैं। गरीब लड़कियों के निकाह के लिए सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं में फार्म आदि भरवाकर उनकी सहायता करती हैं।
इसी तरह मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत ग्रामीण विकास एवं मानव सेवा संस्थान मुजफ्फरनगर के द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए गए हैं।

“ग्रामीण विकास एवं मानव सेवा संस्थान” की परियोजना प्रबंधक “ज्योत्सना कुमारी”, निवासी आर्यपुरी मुख्यतः फीमेल सेक्स वर्कर एवं ट्रांसजेंडर समूह के साथ कार्य कर रहीं हैं। ज्योत्सना कुमारी लगातार ट्रांसजेंडर एवं फीमेल सेक्स वर्कर का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराती हैं, इसके साथ-साथ उनको विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना, ट्रांसजेंडर समूह के व्यक्तियों के ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी कराना, इन समूहों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना इनका मुख्य कार्य है। हाल ही में खाद एवं रसद विभाग के साथ मिलकर इन समूहों को खाद्य सामग्री वितरित कराई ।

जिला प्रशासन के साथ सहयोग कर जनपद मुजफ्फरनगर में एक “सक्षम पोर्टल” तैयार कराया गया है, जिसके माध्यम से इन समूह को विभिन्न प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। कौशल विकास मिशन के सहयोग से ज्योत्सना कुमारी द्वारा इन समूह के व्यक्तियों को विभिन्न प्रकार के रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मिशन शक्ति अभियान में इनका जनपद में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इन्होंने न सिर्फ सेक्स वर्करों के लिए काम किया बल्कि लॉकडाउन के दौरान उनके जीवन में आशा की किरण भी बनकर आईं, इनके कार्य प्रेरणादायक हैं।

रिपोर्ट – संजीव कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *