mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

पाकिस्तान PM इमरान खान हुए कोरोना पॉजिटिव, दो दिन पहले लगवाई थी वैक्सीन।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने गुरुवार को ही वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद इमरान खान होम आइसोलेशन में चले गए हैं। 
हाल ही में पाकिस्तान को चीन से करीब पांच लाख वैक्सीन के डोज दान में मिले हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री इमरान खान ने वैक्सीन लगवाई। हालांकि, इमरान खान को अभी पहली डोज ही लगी है। संक्रमण से बचने के लिए दो डोज लगवानी जरूरी है।
वैक्सीन लगवाने के बाद इमरान खान ने अपने देश के लोगों से महामारी के मामलों में वृद्धि को रोकने के लिए नियमों का पालन करने का आग्रह किया था। खान के कार्यालय ने ट्वीट किया था कि प्रधानमंत्री इमरान खान को टीका लगाया गया। इस अवसर पर उन्होंने देश के लोगों से महामारी की तीसरी लहर के मद्देनजर मानक संचालन प्रक्रिया का पूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आग्रह किया। 
पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। पाकिस्तान में शनिवार को इस साल एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 3,876 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही देश में संक्रमण दर बढ़कर 9.4 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक 623,135 लोग वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। बीते 24 घंटे के दौरान 40 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 13,799 हो गई है।
मंत्रालय ने यह भी बताया कि पाकिस्तान में अब तक कुल 579,760 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। 2,122 रोगियों की हालत गंभीर है।

एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *