mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बलरामपुर :- योगी सरकार की नीतियों के ख़िलाफ़ सड़क पर उतरे सपाई

भारतीय समाजवादी विचारधारा में छोटे लोहिया के नाम से जाने, जाने वाले जनेश्वर मिश्रा की जयंती पर आज सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के आह्वान पर पूरे प्रदेश में सपा नेता व कार्यकर्ता साइकिल रैली निकाल रहे है। पूरे प्रदेश में सपाई भारतीय जनता पार्टी नीत योगी आदित्यनाथ सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की और जमकर सरकार के नीतियों की भर्तस्ना की।

पूरे जिले में हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे :-

बलरामपुर जिले में भी चारों विधानसभा क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने साइकिल रैली निकाली तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में सपा नेता डॉ भानु त्रिपाठी ने सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ कड़ी धूप के बीच साइकिल रैली निकाली। इसके साथ ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में पूर्व विधायकों और सदर विधानसभा में पूर्व मंत्री डॉ शिव प्रताप यादव व जगराम पासवान ने अगुवाई की।

क्या बोले डॉ भानु तिवारी :-

सपा नेता भानु त्रिपाठी ने बताया कि थाना महाराजगंज तराई की पुलिस ने उनके कार्यकर्ताओं और नेताओं पर जबरन दबाव बनाकर साइकिल रैली को रोकने का प्रयास भी किया। तमाम कार्यकर्ता और नेताओं को रैली से वापस भी भेज दिया गया। बावजूद इसके हमने साइकिल रैली निकाली जो कि महाराजगंज बाजार से चलकर कौवापुर मोड़ पर संपन्न हुई है।

एमएलसी शशांक यादव ने की अगुवाई :-

आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं में जान फूंकने में लगी हुई है। जिसके चलते लखनऊ से चलकर एमएलसी शशांक यादव बलरामपुर पहुंचे और उन्होंने भानु त्रिपाठी की अगुवाई में निकाली गई सपा कार्यकर्ताओं की रैली में शामिल होकर उनका हौसला बढ़ाया।

हम इस सरकार को उखाड़ फेकेंगे :-

एमएलसी शशांक यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से डर गई है इसलिए हर प्रदर्शन पर पुलिस का पहरा लगाया जाता है। लेकिन आने वाले 2022 के चुनाव में हम इस सरकार को उत्तर प्रदेश से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है।

रिपोर्ट – योगेंद्र विश्वनाथ, बलरामपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *