mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बहुजन समाज पार्टी ही सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है: कल्पना मिश्रा।

आगरा :उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी ब्राह्मणों को लुभाने में जुट गई है। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा के बाद उनकी पत्नी कल्पना मिश्रा भी ताजनगरी में आईं। उन्होंने महिला विचार गोष्ठी में भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बसपा के शासन में ही महिलाएं सुरक्षित हैं। बसपा ही सर्वसमाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।


माथुर वैश्य सभागार में आयोजित महिला विचार गोष्ठी में कल्पना मिश्रा ने भाजपा सरकार को आडे़ हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बसपा की सरकार में महिलाएं सुरक्षित थीं। भाजपा सरकार में बहन-बेटियां घरों में सुरक्षित नहीं है। महिलाओं से बलात्कार की घटनाएं बढ़ गई हैं। पीड़िताओं की कहीं सुनवाई नहीं हो रही। आज प्रदेश में भय का वातावरण है। भाजपा शासन में हाथरस में अनुसूचित जाति की महिला का दुष्कर्म हुआ। मौत के बाद परिजनों की इच्छा के विपरीत जल्दबाजी में उसका अंतिम संस्कार करा दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। विकास कार्य हुए नहीं है। बस धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम किया जा रहा है। ब्राह्मणों पर अत्याचार हो रहे हैं। ब्राह्मण युवकों को जेल में बंद किया जा रहा है। उनके एनकाउंटर हो रहे हैं। उन्होंने सपा सरकार को भी आडे़ हाथों लिया।
उन्होंने बसपा सरकार में किए गए कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाइये, किसान विरोधी कानून उत्तर प्रदेश में लागू नहीं होंगे। ब्राह्मण समाज से आह्वान किया कि वह दलितों के साथ मिलकर प्रदेश में एक बार फिर बसपा की सरकार बनाएं। बसपा सरकार में सबको सम्मान मिलेगा।

रिपोर्ट – आर डी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *