mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: अपने ही घर मे चोरी कर बेटे ने रचा स्वांग, पुलिस ने किया पर्दाफाश।

बाराबंकी। वादी शिवनरायन वर्मा पुत्र स्व0 भुसैली निवासी ग्राम खैरा थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी ने थाना फतेहपुर पर सूचना दिया वो और उनकी पत्नी घर में नीचे सो रहे थे और उनका लड़का दीपक ऊपर के कमरे में सो रहा था । प्रातः 06 बजे के आस-पास ऊपर के कमरे में गया तो देखा कि मेरे लड़के दीपक का हाथ-पैर रस्सी से व मुंह तौलिया से बंधा था, मौके पर बक्से का ताला तोड़कर जेवरात व कपड़े तथा नकद रूपये चोरी हो गया है । इसके अलावा मेरा लड़का दीपक बेहोश था जिसको इलाज हेतु अस्पताल फतेहपुर ले जाकर भर्ती किया गया । इस सूचना के आधार पर थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0-481/2020 धारा 458/380 भादवि पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा घटना का संज्ञान लेकर अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आर0एस0 गौतम के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी फतेहपुर योगेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर संजय मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य का संकलन किया गया और घटना के अनावरण का हरसंभव प्रयास किया जा रहा था ।

इसी क्रम में साक्ष्य संकलन के दौरान पुलिस टीम द्वारा पाया गया कि वादी का मंजिला मकान बना है । वादी व उसकी पत्नी घर के ग्राउण्ड फ्लोर पर और उसका इकलौता पुत्र व बहू फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे । फर्स्ट फ्लोर पर जाने के लिए सिवाय जीने/सीढ़ी के अन्दर या बाहर से कोई अन्य रास्ता नहीं था । घटना कारित होने में सबसे अहम बात यह थी कि घर के किसी दरवाजे को किसी प्रकार का कोई ना बहुत सन्देहास्पद प्रतीत हो रही थी लेकिन पुलिस टीम द्वारा घटना के अनावरण के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था । इसी बीच प्रकाश में आया कि वादी के लड़के दीपक का अपनी पत्नी से आपसी विवाद चल रहा था जिसके कारण उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी और उसको शादी में मिले जेवरात दीपक के माता-पिता के पास ही थे । इस घटना में उन जेवरात के ही चोरी जाने की बात कही जा रही था इसके आधार पर दीपक की भूमिका सन्देहास्पद होने लगी ।

इस बिन्दु को दृष्टिगत रखते हुए दीपक की मोबाइल का डिजिटल डेटा आदि का अनॉलिसिस किया गया तो घटना वाले दिन दीपक की लोकेशन अपने घर पर न होकर जनपद सीतापुर में पायी गयी । यह जानकारी प्राप्त होने पर दीपक को पुलिस टीम द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो चोरी की घटना की साजिश का पर्दाफाश हो गया । आज दिनांक-28.12.2020 को अभियुक्त दीपक कुमार वर्मा पुत्र शिवनारायण वर्मा निवासी ग्राम खैरा थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर साजिशन/हड़पने के नियत से घर में बने अनाज भण्डार के कमरे में रखे धान के ढेर में छिपाये गये 01 लाख रूपये नकद, 05 जोड़ी चांदी की पायल, 02 मंगल सूत्र सोने का, 02 अदद सोने का तार, 01 अदद सोने का बुन्दा, 01 जोड़ी कान की बाली सोने की, 15 लीटर मेंथा ऑयल व 01 अदद बैट्री बरामद किया गया । अभियोग में धारा 458 भादवि का विलोपन करते हुए धारा 380/411/193/201/424 भादवि में तरमीम किया गया ।

अभियुक्त दीपक से पूंछताछ की गयी तो प्रकाश में आया कि दीपक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था और इस कारण उसकी पत्नी मायके में रह रही थी । उसकी पत्नी के आभूषण दीपक के माता-पिता के पास ही रखे थे । दीपक ने साजिश रचकर आभूषण व नकद को हड़पने की नियत से चोरी करके घर में बने अनाज भण्डार के कमरे में रखे धान के ढेर में छिपा दिया और कोई उस पर शक न करे, इसलिए दीपक द्वारा स्वयं ही हाथ-पैर बांधकर बेहोश होने का ढोंग करते हुए घर में चोरी हो जाने का नाटक किया गया । उसने यह भी बताया कि कुछ दिन बाद आभूषण को बेच देने की योजना बनाई थी ।

रिपोर्ट- नितेश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *