mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: एसबीआई लाइफ़ इंश्योरेंस के सौजन्य से राहत सामग्री हस्तांतरण समारोह का हुआ आयोजन।

बाराबंकी। कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु एसबीआईलाइफ इंश्योरेन्स (लखनऊ क्षेत्र) के सौजन्य से राहत सामग्री हस्तान्तरण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जय प्रताप सिंह मंत्री चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण उत्तर प्रदेश आज यहाॅ मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में उपस्थित हुए।

एस0बी0आई0 लाईफ इंश्योरेन्श के रीजनल हेड दलबीर सिंह राखड़ा द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग बाराबंकी को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सेनेटाईजर, बेड, सेनेटाईजर आटो स्प्रे मशीन, ग्लब्स एवं मास्क दान किये गये। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा कोविड-19 वैक्सीन के कोल्ड स्टोरेज कक्ष का निरीक्षण किया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन बाराबंकी के द्वारा कोविड-19 महामारी के प्रभावी नियंत्रण एवं किये गये कार्यो की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। इसके साथ आयुष्मान भारत के 05 लाभार्थियों( हामिद अली, महादेव, रवि शंकर, कमल कुमार, उदय शंकर) को गोल्डेन कार्ड वितरित किये गये।

मंत्री जी ने कोरोना काल में सभी डाक्टर्स, स्टाफ नर्स, वार्डब्याय द्वारा किये गये कार्यो के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समस्त मेडिकल कालेज, जिला अस्पतालों में कम से कम 144 लैब स्थापित की गई है और इस तरह की व्यवस्था की गयी है जिससे कि भविष्य में कहीं बाहर से टेस्ट न कराना पडे़। उन्होंने कहा कि जब भी वैक्सीन आयेगी, उसमें किसी प्रकार की कोई कमी न रहे, इसके लिए लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वैक्सीन लगाने के लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 98 लाख परिवारों को आयुष्मान कार्ड मिल चुका है, जिससे उन परिवारों का समुचित इलाज सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में सम्भव हो पा रहा है।

कार्यक्रम में विधायक हैदरगढ बैजनाथ रावत, विधायक रामनगर शरद अवस्थी भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी डा0 आदर्श सिंह, उप जिलाधिकारी नवाबगंज अभय कुमार पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 बी0के0एस0चैहान, डा0 राजीव सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उद्बोधन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन आशीष पाठक द्वारा किया गया साथ ही कार्यक्रम की समस्त व्यवस्था के0के0गुप्ता के द्वारा किया गया।

रिपोर्ट–नितेश मिश्रा / सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *