mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ ने अहिल्याबाई होलकर का 296वां जन्मदिन मनाया।

बाराबंकी। ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ बाराबंकी द्वारा ग्राम बांसा में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का 296 वां जन्मदिन जिला अध्यक्ष जगदीश प्रसाद धनगर की अध्यक्षता में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए मनाया गया।

इस मौके पर फैजाबाद मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल धनगर ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई का जन्म ऐसे समय में हुआ था जब देश में जात-पात, छुआछूत, ऊंच-नीच,आडंबर,अंधविश्वास चरम सीमा पर था। जब अहिल्याबाई होलकर इंदौर स्टेट की महारानी बनी तब इन्होंने अपने राज्य में सबको बराबर की जिंदगी जीने समता स्वतंत्रता बंधुत्व न्याय पर आधारित समाज की संरचना करने में अपनी अहम भूमिका निभाई। इनके द्वारा किए गए कार्यों के चलते जनता में बढ़ती लोकप्रियता से विदेशी ताकतों ने इन को कमजोर करने की साजिश रची। लेकिन इनकी दृढ़ इच्छाशक्ति के सामने लोगों को घुटने टेकने पड़े। आज अहिल्याबाई के गौरवशाली इतिहास को कायम रखने के लिए संगठन गांव-गांव जाकर लोगों में जन जागरूकता फैलाने का काम कर रहा है।

इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष जगदीश प्रसाद धनगर, विनय कुमार धनगर एडवोकेट, कुलदीप धनगर, ओंकार धनगर, सूर्य प्रकाश धनकर, कृष्ण मुरारी धनगर, हनुमान धनगर, राजाराम धनगर, आसाराम धनगर ने अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया और उनके गौरवशाली इतिहास को जन जन तक पहुंचाने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

रिपोर्ट -सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *