mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: कृषि बिल विधेयक के विरोध में भारतीय किसान यूनियन राजनैतिक(राधे) गुट का जोरदार प्रदर्शन

बाराबंकी- विभिन्न किसान यूनियनों ने किसान विरोधी बिल को वापसी लेने के लिए जोरदार प्रदर्शन किया।जिस के क्रम में आज दिनांक 25 सितंबर 2020 को सहकारी गन्ना संस्थान में अखिल भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक (राधे) गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधे लाल यादव की अगुवाई में किसानों ने प्रदर्शन कर किसानों के खिलाफ पारित अध्यादेश को वापस लेने के लिए महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।

उन्होंने उपस्थित किसानों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस काले कानून को अगर सरकार वापस नहीं लेती है तो किसान आर-पार की लड़ाई लड़ेगा।उन्होंने आगे कहा कि देश का किसान अपनी फसल के लिए समय-समय पर खाद पानी ना मिलने से बर्बाद होती खेती से भारी नुकसान के कारण आत्महत्या करने पर मजबूर है और देश-प्रदेश की सरकारें किसानों की बदहाली पर केवल झूठे व कोरे आश्वासन ही मिलते हैं।किसानों की आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है।देश का अन्नदाता किसान देश पर आई विपत्ति पर सीना तान के खड़ा होकर कि कोई भूखा ना रहे।इसीलिए जाड़ा, गर्मी, बरसात में निडर होकर किसानी करता है और अपनी फसलें तैयार करता है।उसी किसान को सरकारी उपेक्षा के कारण आत्महत्या करनी पड़ती है।

सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़कर किसान विरोधी अध्यादेश वापस लेकर तथा एमएसपी से कम खरीद दर को दंडनीय अपराध बनाएं । उक्त के क्रम में उन्होंने जिले के किसानों से संबंधित कई जन समस्याओं को उपजिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया ताकि इनका निस्तारण जल्द से जल्द करा कर  संगठन को अवगत कराएं।

इसी के साथ ही आज अखिल भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक (राधे) गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधे लाल यादव ने कई पदाधिकारियों को नवनियुक्त किया और संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार किया जिसमें मुख्यरुप प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह,प्रदेश महासचिव सोनू सरदार,युवा मंडल उपाध्यक्ष तारिक अहमद,युवा मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष-अयोध्या अवध रस्तोगी,युवा मंडल अध्यक्ष-अयोध्या फैसल मलिक,युवा प्रदेश अध्यक्ष निरुपम कुमार श्रीवास्तव,युवा मंडल सचिव-अयोध्या नवीन कुमार जायसवाल,मो इमरान नगर अध्यक्ष जैदपुर,आकाश निगम युवा प्रदेश सचिव, एवं विचार क्रांत श्रीवास्तव (अमन) युवा प्रदेश सचिव को नियुक्ति प्रमाण पत्र सौंपा तथा समस्त साथियों ने गुट में शामिल होने का स्वागत किया।

इस मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष राधे लाल यादव,के के गुड्डू यादव जिला अध्यक्ष बाराबंकी,मोहम्मद इस्माइल जिला प्रभारी,रितु एडवोकेट जिला अध्यक्ष महिला, मोहम्मद रियाज तहसील अध्यक्ष नवाबगंज,शिव कुमार यादव जिला उपाध्यक्ष बाराबंकी, बलराम यादव जिला प्रवक्ता,मोहम्मद वसीम वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष,शादाब खानम जिला प्रभारी महिला,नसरीन खातून वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष महिला, मोहम्मद कलीम मुनिया नगर अध्यक्ष बाराबंकी, मीना खातून नगर अध्यक्ष महिला सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- सरदार परमजीत सिंह व प्रदीप पांडे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *