mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: जिलाधिकारी का प्रयास रंग लाया, जनपद में लगाये गए 5000 से अधिक टीके।

बाराबंकी: कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जहां वैक्सीनेशन को सबसे उचित माध्यम बताया गया है वहीं वैक्सीनेशन से जुड़े कई भ्रम भी लोगों के सामने आ रहे थे हाल ही में रामनगर में वैक्सीनेशन के लिए गई टीम को देखकर कुछ ग्रामवासी नदी में कूद गए थे जिसके बाद काफी समझाने बुझाने के बाद ग्रामीणों ने वैक्सीन लगवाई इसके बाद जनपद बाराबंकी के जिला अधिकारी डॉ आदर्श सिंह ने एक बयान जारी कर लोगों से वैक्सीन लगाने की अपील की और उन्हें आश्वस्त किया कि वैक्सीनेशन के बाद उनका जीवन सुरक्षित है इसका असर आम जनमानस पर देखने को मिला और आज जनपद बाराबंकी ने वैक्सीनेशन का 5000 का जादुई आंकड़ा भी पार कर लिया

जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु एवं सुरक्षा के दृष्टिगत 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को अधिक से अधिक टीकाकरण करने के लिए अभियान के अन्तर्गत जनपद के 15 विकास खण्डों की 45 ग्राम पंचायतों में प्रतिदिन टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण अभियान के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण से लाभान्वित किया जायेगा। जनपद में टीकाकरण हेतु पर्यवेक्षण अधिकारियों को नामित किया गया है, जो केन्द्र पर टीकाकरण के कार्यो का पर्यवेक्षण करेंगे। 21 मई से 28 मई 2021 तक चलने वाले विशेष अभियान के तहत 24 मई, 2021 को जनपद में कुल 5033 टीकाकरण किया गया। 25.05.2021 को जनपद बाराबंकी के विकास खण्ड सिरौलीगौसपुर के ग्राम अमरादेवी, मुड़ियाडीह, बघौरा में, विकास खण्ड रामनगर के ग्राम चन्दनापुर, अमोलीकला, अनूपगंज में, विकास खण्ड मसौली के ग्राम अम्बौर, टेरादौलतपुर, बेहटा में, विकास खण्ड पूरेडलई के ग्राम सरायबरई, सिकरोहरा, हंसौर में, विकास खण्ड दरियाबाद के ग्राम रसूलपुरकला, धामापुर, सेमौर में, विकास खण्ड हरख के ग्राम अब्दुल्लापुर, पण्डरी, नरौली में, विकास खण्ड बंकी के ग्राम लखैचा, गोकुलपुर, पाटमऊ में, विकास खण्ड हैदरगढ़ के ग्राम रूकुनुद्धीनपुर, भटगवा, घरकुइया, विकास खण्ड देवा के ग्राम मोहनपुर, टाईखुर्द, सरसौदी, विकास खण्ड फतेहपुर के ग्राम कंदरौला, बनार, खपुरवाखानपुर में, विकास खण्ड सूरतगंज के ग्राम बसौली, नन्दउपारा, सैलकजलालपुर में, विकास खण्ड त्रिवेदीगंज के ग्राम लाही, शिवनाम, दौलतपुर में, विकास खण्ड सिद्धौर के बिबियापुर घाट, चांदूपुर, विकासखण्ड निन्दूरा के ग्राम पलिया, हाजीपुर, चकिया में, विकास खण्ड बनीकोडर के ग्राम सादुल्लापुर, तिवारीपुर, भीखरपुर में टीकाकरण किया जायेगा।

वैक्सीन शरीर को किसी बीमारी, वायरस या संक्रमण से लड़ने के लिए तैयार करती है। ये शरीर के इम्यून सिस्टम यानी प्रतिरक्षा प्रणाली को संक्रमण की पहचान करने के लिए प्रेरित करते हैं और उनके खिलाफ शरीर में एंटीबॉडी बनाते हैं जो बाहरी हमले से लड़ने में हमारे शरीर की मदद करती हैं। कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए टीकाकरण ही सबसे उपयोगी सिद्ध होगी, इसलिए जनपदवासी जल्द ही वैक्सीन लगवाये।

रिपोर्ट- नितेश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *