mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: डीएम की अध्यक्षता में 16 मार्च को तहसील रामसनेहीघाट में होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस।

रामसनेहीघाट/ बाराबंकी। शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को प्रातः 10 बजे से सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील स्तर पर कोविड-19 प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए किया जायेगा। माह मार्च, 2021 के तृतीय मंगलवार (16 मार्च) को  जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह की अध्यक्षता में तहसील रामसनेहीघाट में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा तथा अन्य तहसीलों में अपर जिलाधिकारी एवं सम्बन्धित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा।

जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील रामसनेहीघाट में जन समस्याओं/शिकायतों की सुनवाई की जायेगी और मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों से निस्तारण भी कराया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि प्रातः 10 बजे सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अवश्य उपस्थित रहकर जन शिकायतों का प्रभावी ढंग से निस्तारण करें ।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) श्री संदीप गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील रामनगर में तथा अन्य तहसीलों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा, जिसमें आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों से मौके पर कराया जायेगा।

रिपोर्ट- सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *