बाराबंकी पुलिस के द्वारा लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है पुलिस विभाग ने प्रेस नोट जारी करके बताया है, कि पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद में वारण्टी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया गया।
आज इसी के क्रम में पुलिस टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई। मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि कुछ अभियुक्त थाना सुबेहा के राजघाट पुल के पास है। जिसके बाद पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए, त्वरित कार्यवाही करते हुए चार अभियुक्तो को गिरफ्तार किया। इनपर मु0अ0स0 1736/19 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही हैं।
इस कार्यवाही में शामिल पुलिस कर्मी टीम-
1. श्री अशोक कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक थाना सुबेहा, जनपद बाराबंकी।
2. का0 सुभाष यादव, का0 रोहित शर्मा थाना सुबेहा, जनपद बाराबंकी।
रिपोर्ट – आदित्य यादव