mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी में नही थम रहा आत्महत्याओं का सिलसिला, युवक ने खुद को पिस्टल से उड़ाया

रिपोर्ट- प्रदीप पांडेय,

बाराबंकी।  बाराबंकी में संदिग्ध परिस्थितियों में पॉलिटेक्निक के छात्र ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली । गोली की आवाज़ सुनकर दौड़े परिजनों ने घायल छात्र को जिला अस्पताल के ट्रामा पहुँचाया जहा हालत गम्भीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे लखनऊ के लखनऊ सेंटर के लिए रेफर कर दिया लेकिन लखनऊ के रास्ते मे ही घायल छात्र ने दम तोड़ दिया । छात्र की मौत की सूचना मिलने के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया ।
         मामला बाराबंकी की नगर कोतवाली इलाके के आवास विकास सेक्टर-5 का है जहा स्टेशनरी की दुकान चलाने वाले रमेश चन्द्र मौर्य अपने परिवार के साथ रहते है । आज दोपहर रमेश चन्द्र मौर्य के बेटे उपेन्द्र मौर्य जो कि पॉलिटेक्निक का छात्र है,ने मकान के कमरे में ही पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को माथे पर गोली मार ली। गोली की आवाज़ सुनकर जब परिजन कमरे में पहुचे तो उपेन्द्र कमरे के फर्श पर खून से लथपथ पड़ा तड़प रहा था जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी और घायल उपेन्द्र को लेकर जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुचे जहा उपेन्द्र की गम्भीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। परिजन एम्बुलेंस के ज़रिए उपेन्द्र को लखनऊ ले ही जा रहे थे कि रास्ते मे ही उपेन्द्र ने दम तोड़ दिया।

मृतक के मित्र की भूमिका संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी

         उपेन्द्र की मौत की खबर आने के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया है परिजनों को ये समझ नही आ रहा है कि आखिर उपेन्द्र ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया है। परिजनों ने बताया की इस घटना से पहले उपेन्द्र का दोस्त जस्सी कई बार उनके घर आया था आखिरी बार जब जस्सी आया तो उपेन्द्र उसे पीने के लिए पानी देने बाहर गया था उसी के बाद उसने अंदर कमरे में जाकर खुद को गोली मार ली हालांकि इस घटना के बाद से ही जस्सी फरार बताया जा रहा है और उसके सामने आने के बाद ही उपेन्द्र की आत्महत्या से जुड़े राज़ से पर्दा उठ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *