
बाराबंकी। जनपद के रामनगर विधानसभा के तेजतर्रार भाजपा किसान युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रामबाबू द्विवेदी का प्रयास रंग लाता दिख रहा है रामबाबू द्विवेदी के द्वारा विगत कई दिनों से इस बात पर लगातार जोर दिया जा रहा था कि रामनगर में मिनी स्टेडियम का निर्माण हो और रामनगर विधानसभा पर्यटन स्थल के रूप में पूर्णतया विकसित हो।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और रामनगर निवासी रामबाबू द्विवेदी के मांग पत्र का सांसदों ने संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को पत्र लिखा है। रामबाबू ने भगवान शंकर के प्राचीन मंदिर लोधेश्वर महादेव के समुचित विकास और रामनगर क्षेत्र में एक मिनी स्टेडियम की मांग की थी।

जिसपर बाराबंकी के सांसद उपेंद्र रावत और भाजपा के कद्दावर नेता व सांसद रामपति त्रिपाठी ने पर्यटन मंन्त्री को लोधेश्वर महादेव के विकास के लिए पत्र लिखा है ।साथ ही खेल मंन्त्री को सांसद उपेंद्र रावत ने रामबाबू द्विवेदी के पत्र का संज्ञान लेते हुए स्टेडियम के निर्माण की मांग की है।

द इंडियन ओपिनियन से खास बातचीत में रामबाबू द्विवेदी द्वारा बताया गया कि लोधेश्वर महादेव में आस्था रखने वाले उत्तरप्रदेश में ही नहीं अपितु पूरे भारत मे हैं। आये दिन देश भर से श्रद्धालु यहां दर्शन पूजन के लिए आते हैं, ऐसे में हमने पर्यटन में शामिल अन्य मंदिरों की भांति यहां भी सुविधा की मुहैया कराने की मांग की थी जिसपर सांसद उपेंद्र रावत और रामपति त्रिपाठी ने संज्ञान लिया और संबंधित विभाग को पत्र लिखा जिसके लिए हम दोनों सांसदों के आभारी हैं।
जनपद बाराबंकी से नितेश मिश्रा की रिपोर्ट