mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: रामलीला मैदान दशहरा बाग से मजीठा तक निकाली गई कांग्रेस संदेश यात्रा।

बाराबंकी।मोदी सरकार ने तीन काले कृषि कानून जो संसद में बिना चर्चा पारित करा लिये हैं, देश के 62 करोड़ अन्नदाता के जीवन को बर्बाद कर देंगे। कांग्रेस पार्टी किसानों को गुमराह नहीं करती हैं उनकी न्याय की लड़ाई में उनका साथ दे रही हैं। प्रधानमंत्री जी इस देश के किसान को बताइयें कि किसान अपनी फसल कब तक बिचैलियों के हाथ बेचता रहेगा, कब मिलेगी किसान को उसकी फसल की उचित कीमत, कब पूरा होगा किसान को लागत पर 50 प्रतिशत मुनाफे का वादा, कब आपकी सरकार स्वांग और ढोंग से ऊपर उठकर किसानों के आंसू पोछने का कार्य करेंगी। भगवान के लिये 35 दिन से खुले आसमान के नीचे बैठे आंदोलनरत् किसानों की पीड़ा का एहसास करिये और उस पर झूठे आरोप लगाना बंद करके उसे न्याय दीजियें, कांग्रेस पार्टी और उसका कार्यकर्ता कल भी किसानों के साथ खड़े थे आज भी खड़े हैं और कल भी खड़े रहेंगे। भाजपा झूठा प्रचार करके कांग्रेस पार्टी के संकल्प को न डिगा पायेंगी, न रोक पायेंगी। किसानों का संघर्ष निर्णायक होगा और आपको किसानों को न्याय देना होगा, वो न्याय आज दे तो अच्छा रहेगा वरना अन्नदाता को न्याय कांग्रेसजन निर्णायक लड़ाई लड़कर दिलायेंगे।

उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्य जोन के कार्यकारी अध्यक्ष तनुज पुनिया ने कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर आज दूसरे दिन विधानसभा क्षेत्र जैदपुर के हरख चौराहे से मजीठा तक तथा विधानसभा क्षेत्र बाराबंकी की रामलीला मैदान दशहरा बाग से मजीठा तक निकाली गयी कांग्रेस संदेश यात्रा के समापन के अवसर पर ध्वजवन्दन कार्यक्रम से पूर्व मजीठा में व्यक्त किये।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन तथा संचालन कांग्रेस महासचिव विधानसभा जैदपुर के प्रभारी के.सी.श्रीवास्तव ने किया। किसान संदेश यात्रा के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी रियाज अहमद गूजर, डाॅ. रंजीत मिश्रा प्रधान, रामप्रताप वर्मा, राम सागर यादव को अंग वस्त्र डालकर सम्मानित किया गया। संदेश यात्रा में प्रदेश के प्रभारी जनपदीय सचिव प्रदीप कोरी विशेषरूप से मौजूद थे।

कांग्रेस संदेश यात्रा में मौजूद किसानों तथा कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने कहा कि आज प्रदेश ही नही देश की सबसे बड़ी समस्या मोदी सरकार द्वारा बनाये गये तीन कृषि काले कानून बन गये हैं। जिससे सम्पूर्ण देश का अन्नदाता आक्रोशित हैं और देश की राजधानी की सीमा पर आन्दोलनरत् होकर काले कानूनों को वापसी की मांग कर रहा हैं। मोदी सरकार के बनाये गये काले कानून, झूठी हमदर्दी का दिखावा हैं क्योंकि सरकार में बैठे इनके मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता एक तरफ तो किसानों से बातचीत की बात करते हैं वही दूसरी ओर देश के अन्नदाता को खालिस्तानी, देशद्रोही, आतंकवादी साबित करने में लगे हैं यह भाजपा की कैसी हमदर्दी हैं किसानों को हक की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी का एक-एक सिपाही किसानों के साथ हैं जो किसानों के सम्मान में सत्याग्रह, आन्दोलन करके देश की अहंकारी भाजपा सरकार को काले कृषि कानूनों की वापस लेने के लिये मजबूर कर देगा।

प्रदेश के प्रभारी जनपदीय सचिव प्रदीप कोरी कांग्रेस संदेश यात्रा के आयोजकों को बधाई देते हुये कहा कि देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार देश के अन्नदाता को बधुवा मजदूर बनाने की तैयारी में है। कृृषि सम्बन्धी तीनों कानूनो में किसान के फसल की एमएसपी की गारण्टी, मंडिया खत्म कर दी गयी है और वाद-विवाद पर कोर्ट के दरवाजे भी बन्द कर दिये गये है जो हिटलर शाही की याद ताजा करते है। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ वह मोदी सरकार के जुल्मों सितम से पीछे हटने वाली नहीं है। किसानों का हक संघर्ष करके उन्हे दिलाने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवसीय कांग्रेस संदेश यात्रा के दूसरे दिन संदेश यात्रा में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव फवाद किदवई, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष महबूब-उर-रहमान किदवई, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला,अरशद इकबाल, अखिलेश वर्मा, पुत्तूलाल वर्मा, सुरेश चन्द्र वर्मा, जलालुद्दीन गुड्डू, अजीत वर्मा, मो. आरिफ, शबनम वारिस, महेन्द्र पाल वर्मा, रामू यादव, सिकन्दर अब्बास रिजवी, संतोष चैरसिया, विशाल वर्मा, देवेन्द्र सिंह मोनू, अभय बाजपेयी, जितेन्द्र वर्मा, शैलेन्द्र वर्मा, शिवनरायण वर्मा, सुभाषचन्द्र, मो.अकरम, मो. नफीस, मूलचन्द्र गोस्वामी, रामनरेश, रामआसरे, गणेश शंकर, अरविन्द वर्मा, भुलान सिंह, तिलक वर्मा, उमेश वर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
  
रिपोर्ट–सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *